भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 5 छक्के और 5 चौके लगाए। यानी अपनी पारी में 10 बाउंड्रीज लगाने के बाद इशान किशन ने पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया और टी20 क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में उनसे आगे निकल गए। इस सूची में पहले नंबर पर वेस्टइंडीज के बैटर निकोलस पूरन हैं।
इशान किशन ने साहिबजादा फरहान का तोड़ा रिकॉर्ड
इशान किशन ने कीवी टीम के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में खेली अपनी 61 रन की पारी के दौरान कुल 10 बाउंड्रीज लगाए और वो एक साल में टी20 में बाउंड्रीज लगाने के मामले में साहिबजादा फरहान से आगे निकल गए। इशान किशन ने साल 2026 में अब तक कुल 279 बाउंड्रीज लगाए हैं जबकि साहिबजादा फरहान ने साल 2025 में कुल 272 बाउंड्रीज लगाए थे। वहीं इस लिस्ट में टॉप पर निकोलस पूरन मौजूद हैं जिन्होंने साल 2024 में कुल 330 बाउंड्रीज लगाए थे।
T20 में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाले टॉप-5 बैटर
◎ 330 बाउंड्रीज: निकोलस पूरन (2024)
◎ 298 बाउंड्रीज: एलेक्स हेल्स (2022)
◎ 288 बाउंड्रीज: अभिषेक शर्मा (2026)
◎ 279 बाउंड्रीज: इशान किशन (2026)
◎ 272 बाउंड्रीज: साहिबजादा फरहान (2025)
इशान किशन ने की अभिषेक शर्मा की बराबरी
इशान किशन ने कीवी टीम के विरुद्ध 5वें टी20 मैच में 61 रन की पारी खेली और वो टी20 क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा 50 प्लस पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा के साथ आ गए। इशान ने साल 2026 में 15वीं बार 50 प्लस की पारी खेली और अभिषेक ने भी इस साल इतनी ही बार 50 प्लस की पारी खेली है। इशान किशन अब केएल राहुल और सूर्यकुार यादव से आगे निकल गए जिन्होंने साल 2022 में 14 बार 50 प्लस की पारी खेली थी। इस लिस्ट में विराट कोहली पहले नंबर पर हैं जिन्होंने साल 2026 में 18 बार टी20 में 50 प्लस की पारी खेली थी।
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस पारी खेलने वाले भारतीय बैटर
◎ 18: विराट कोहली (29 पारियां || 2016)
◎ 15: इशान किशन (52 पारियां || 2026)
◎ 15: अभिषेक (54 पारियां || 2026)
◎ 14: केएल राहुल (31 पारियां || 2019)
◎ 14: सूर्यकुमार (41 पारियां || 2022)
◎ 13: सूर्यकुमार (33 पारियां || 2023)
रोहित शर्मा नंबर 1, शुभमन गिल टॉप-5 से बाहर; 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
हैरी ब्रुक ने पाकिस्तान में खेले गए वनडे ट्राई सीरीज में 4 मैचों में 12 छक्के लगाए और वो साल 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। हैरी ब्रूक ने इस साल अब तक खेले 13 वनडे मैचों में कुल 24 छक्के लगाए हैं और वो तंजीद हसन से आगे निकल गए जिन्होंने 14 मैचों में 23 छक्के लगाए हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
