भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी टी20 सीरीज अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। पांच मैचों की यह सीरीज चार मुकाबलों के बाद अब 2-2 की बराबरी पर है। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने इस सीरीज में बल्ले से जलवा दिखाया है। वह रनों के साथ-साथ अब तक इस सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उनके नाम 20 छक्के चार मैचों में दर्ज हैं। भारतीय बल्लेबाजों में इशान किशन का नाम तिलक वर्मा से पीछे है।

इशान किशन इस लिस्ट में 4 छक्के लगाकर 8वें स्थान पर हैं। वहीं तिलक वर्मा ने अब तक 4 मैचों में छह छक्के लगाए हैं और वह छठे स्थान पर मौजूद हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड का नाम है जिन्होंने अब तक चार मैचों में 15 छक्के लगाए हैं, जबकि कोई भी भारतीय बल्लेबाज इस सीरीज में अब तक 10 से ज्यादा छक्के नहीं लगा पाया है।

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर 9 छक्के लगाकर तीसरे स्थान पर हैं। वहीं संजू सैमसन 8 छक्कों के साथ चौथे और अभिषेक शर्मा भी 8 छक्के लगाकर पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। यानी भारत के दोनों धाकड़ ओपनर्स टॉप 3 में भी नहीं हैं। दो मैचों में चार छक्के लगाते हुए भारतीय पेस ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी इस लिस्ट में 10वें स्थान पर मौजूद हैं।

शमर स्प्रिंगर इस लिस्ट में 7वें और शिमरोन हेटमायर 9वें स्थान पर हैं। अगर आंकड़ों के हिसाब से देखें तो लिस्ट में नाम भारतीयों के ज्यादा हैं लेकिन शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड अब तक इस सीरीज में हावी रहे हैं।

भारत-वेस्टइंडीज सीरीज के चौथे टी20 के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज

बल्लेबाजमैचपारियांरनछक्के
शाई होप4426120
शेरफेन रदरफोर्ड4422115
श्रेयस अय्यर441599
संजू सैमसन441528
अभिषेक शर्मा441398
तिलक वर्मा431156
शमर स्प्रिंगर42445
ईशान किशन441234
शिमरॉन हेटमायर44814
नीतीश कुमार रेड्डी22624

शाई होप नंबर 1, अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन भी लिस्ट में; भारत-वेस्टइंडीज चौथे टी20 के बाद सीरीज के टॉप 5 बैटर-बॉलर

भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 में 24 रन से हार झेलनी पड़ी। इसके बाद सीरीज 2-2 से बराबरी पर पहुंच गई। 102 रन की नाबाद पारी खेलने वाले शाई होप नंबर 1 बल्लेबाज बने और कीमो पॉल ने 5 विकेट लेकर टॉप 5 गेंदबाजों में एंट्री की। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर