आईसीसी की ताजा टी20आई बैटिंग रैंकिंग में इशान किशन ने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया। इससे पहले इशान किशन अभिषेक से पीछे चल रहे थे, लेकिन भारत-आयरलैंड के बीच खेले गए दो मैचों की टी20 सीरीज के बाद बाजी पलट गई और इशान अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर एक पुरुष बल्लेबाज बन गए इशान के अब 876 रेटिंग अंक हैं जबकि अभिषेक के फिलहाल 869 रेटिंग अंक हैं।
इशान बने नंबर 1 टी20 बैटर
भारत और इंग्लैंड के बीच शुरू होने वाले 5 मैचों की टी20 सीरीज से ठीक पहले आईसीसी ने पुरुषों की ताजा बैटिंग रैंकिंग जारी की जिसमें इशान ने पहला स्थान हासिल किया। इस रैंकिंग में शामिल टॉप-10 बल्लेबाजों में 4 भारतीय हैं जिसमें इशान और अभिषेक के अलावा तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव शामिल हैं। ताजा रैंकिंग में भी तिलक वर्मा छठे स्थान पर बने हुए हैं जिन्होंने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में अर्धशतक लगाया था और उनके 747 रेटिंग अंक हैं।
सूर्यकुमार यादव को हुआ एक स्थान का नुकसान
इस रैंकिंग में भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को एक अंक का नुकसान हुआ और वो 7वें स्थान से खिसककर 8वें स्थान पर आ गए। हालांकि सूर्यकुमार यादव इन दिनों भारतीय टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं और उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद से भारत के लिए कोई टी20 मैच नहीं खेला है। इस रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान मौजूद हैं जिनके 848 रेटिंग अंक हैं। इस रैंकिंग में जोस बटलर को एक स्थान का फायदा हुआ है और वो 8वें से 7वें स्थान पर पहुंच गए जिनके 716 रेटिंग अंक हैं।

छठे स्थान पर पहुंचे शुभमन गिल
टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में शुभमन गिल को एक स्थान का फायदा हुए और वो 7वें से छठे स्थान पर पहुंच गए। गिल के अब 743 रेटिंग अंक हैं जबकि यशस्वी जायसवाल को एक स्थान का नुकसान हुआ और वो 8वें से 9वें स्थान पर आ गए। ताजा रैंकिंग के मुताबिक ट्रैविस हेड अब नंबर एक टेस्ट बैटर बन गए। हेड को दो स्थान का फायदा हुआ और वो पहले स्थान पर आ गए जबकि जो रूट दो स्थान नीचे गिरकर अब तीसरे नंबर पर आ गए।

वैभव OUT, वरुण IN; पूर्व ओपनर ने चुनी इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए पूर्व भारतीय ओपनर श्रीकांत ने अपनी जिस प्लेइंग इलेवन का चयन किया उसमें वैभव को जगह नहीं दी। उन्होंने इस टीम में वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया जो इंग्लैंड में टीम इंडिया के साथ जुड़ चुके हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
