भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा 5 मैचों की टी20 सीरीज का समापन हो चुका है। इस सीरीज का 5वां मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं खेला जा सका और मैच को रद्द कर दिया गया। 5वें मैच में भारत की तरफ से इशान किशन ने 30 रन की जोरदार पारी खेली और वो इस टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा से आगे निकल गए जबकि शाई होप पहले नंबर पर रहे। सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले मे कीमो पॉल ने बाजी मारी।

भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप पहले नंबर पर रहे जिन्होंने 5 मैचों में 261 रन बनाए तो वहीं दूसरे नंबर पर शेरफेन रदरफोर्ड रहे जिनके बल्ले से 5 मैचों में 221 रन निकले। तीसरे स्थान पर 5 मैचों में 181 रन बनाकर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर रहे जबकि 5 मैचों में 168 रन बनाने वाले संजू सैमसन चौथे तो वहीं इशान किशन 5वें स्थान पर रहे जिन्होंने 5 मैचों में 153 रन बनाए जबकि अभिषेक शर्मा ने 5 मैचों में 145 रन बनाए और छठे स्थान पर रहे।

इस टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट वेस्टइंडीज के स्पिनर कीमो पॉल ने चटकाए और उन्होंने 3 मैचों में 8 विकेट लिए जबकि शमर स्प्रिंगर 5 मैचों में 7 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे नंबर पर रोस्टन चेज रहे जिन्होंने 5 मैचों में 7 विकेट चटकाए जबकि अर्शदीप सिंह ने 5 मैचों में 5 विकेट लिए और वो चौथे स्थान पर रहे। नमन धीर ने भी 5 मैचों में 5 विकेट हासिल किए और वो 5वें स्थान पर रहे। अर्शदीप सिंह और नमन धीर ने 5-5 विकेट लिए, लेकिन बेस्ट इकॉनामी रेट के आधार पर अर्शदीप, नमन से आगे रहे।

भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के टॉप-10 बैटर-बॉलर

बल्लेबाजमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेट46
शाई होप54261130.5190.511720
शेरफेन रदरफोर्ड5422173.67188.891915
श्रेयस अय्यर5518145.25205.68179
संजू सैमसन5516833.6195.35189
इशान किशन5515338.25191.25206
अभिषेक शर्मा5514529181.25149
तिलक वर्मा5412240.67187.6996
शिमरोन हेटमायर548120.25197.56114
नितीश कुमार रेड्डी226231182.3544
कामिल पूरन335819.3314563
गेंदबाजमैचओवरगेंदविकेटऔसतरन4-विकेट5-विकेट
कीमो पॉल31060814.1311301
शमर स्प्रिंगर514.488726.1418300
रोस्टन चेज515.494623.6714200
अर्शदीप सिंह5169653517500
नमन धीर51060522.811400
मयंक यादव41590440.516200
अक्षर पटेल513.482441.7516700
गुडाकेश मोती410603329600
कुलदीप यादव2848328.678600
शमर जोसेफ512.375360.3318100

इशान किशन टॉप-5 से बाहर, अभिषेक नंबर 1; T20I में 200+ टीम टोटल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले शीर्ष-10 बैटर

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 प्लस टीम टोटल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर हैं जबकि संजू सैमसन दूसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में इशान किशन शीर्ष-5 से बाहर हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)