भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच इंदौर में खेला गया जिसमें टीम इंडिया को 14 रन से जीत मिली और भारत ने इस सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। इस मैच में अभिषेक शर्मा (69 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली और भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई तो वहीं इशान किशन (37 रन) ने भी शानदार पारी खेली।

भारत-वेस्टइंडीज तीसरे टी20 मैच के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में अब इशान किशन और अभिषेक शर्मा आ गए, लेकिन वो टॉप-3 में जगह नहीं बना पाए। इस लिस्ट में पहले नंबर पर रदरफोर्ड हैं जिन्होंने 3 मैचों में 172 रन बनाए हैं तो वहीं भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर तीसरे स्थान पर आ गए जिन्होंने 3 मैचों में 143 रन बनाए हैं। इशान किशन चौथे स्थान पर आ गए जिन्होंने 3 मैचों में 117 रन बनाए हैं जबकि अभिषेक शर्मा ने 3 मैचों में 110 रन बनाए हैं और वो पांचवें स्थान पर हैं।

भारत-वेस्टइंडीज तीसरे टी20 मैच के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में रोस्टन चेज हैं जिन्होंने 3 मैचों में 6 विकेट लिए हैं जबकि नमन धीर जिन्होंने 3 मैचों में 5 विकेट लिए हैं वो दूसरे स्थान पर आ गए। तीसरे नंबर पर इस लिस्ट में मयंक यादव, अर्शदीप सिंह और स्प्रिंगर हैं जिन्होंने अब तक 4-4 विकेट लिए हैं जबकि चौथे नंबर पर 3-3 विकेट लेने वाले अक्षर पटेल और कुलदीप यादव मौजूद हैं।

भारत-वेस्टइंडीज तीसरे टी20 के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर

बल्लेबाजसालमैचपारीनाबादरनबेस्ट स्कोरऔसतगेंदस्ट्राइक रेट10050046
शेरफेन रदरफोर्ड2026-20263301728457.3391189.010201512
शाई होप2026-2026331159102*79.587182.751101311
श्रेयस अय्यर2026-2026331143102*71.563226.98100139
इशान किशन2026-20263311174358.567174.62000173
अभिषेक शर्मा2026-20263301106936.6652211.53010117
गेंदबाजसालमैचपारीगेंदओवरमेडनरनविकेटबेस्ट बॉलिंगऔसतइकॉनामीस्ट्राइक रेट45
रोस्टन चेज2026-2026337011.409963/2416.508.4811.6600
नमन धीर2026-202633549.009553/3119.0010.5510.8000
मयंक यादव2026-2026336611.0011043/3627.5010.0016.5000
अर्शदीप सिंह2026-2026337212.0012343/4430.7510.2518.0000
शमर स्प्रिंगर2026-202633549.0012642/5031.5014.0013.5000
कुलदीप यादव2026-202622488.008632/3328.6610.7516.0000
अक्षर पटेल2026-202633589.4112232/2640.6612.6219.3300
शेमर जोसेफ2026-202633549.0011622/5458.0012.8827.0000

रजत पाटीदार नंबर 2, यश ठाकुर टॉप पर; इंडिया ए-ऑस्ट्रेलिया ए वनडे सीरीज के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर

इस वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन नाथन मैकस्विनि ने बनाए और उनके बल्ले से 3 मैचों में कुल 194 रन निकले जबकि रजत पाटीदार ने 3 मैचों में 123 रन बनाए और वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)