राजस्थान के खिलाफ हैदराबाद के कप्तान इशान किशन ने कमाल की पारी खेली, लेकिन शतक के करीब आकर चुक गए। इशान ने 44 गेंदों पर 91 रन बनाए और इस पारी में 6 छक्के और 8 चौके भी जड़े। इशान ने इस पारी के दम पर 4 रिकॉर्ड भी अपने नाम किए और सहवाग को पीछे छोड़ा जबकि गेल, गिल, कोहली और डुप्लेसिस की बराबरी पर आ गए।

इशान ने सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा

इशान ने राजस्थान के खिलाफ अपनी पारी के दौरान 6 छक्के लगाए और वो आईपीएल में बतौर कप्तान 5 पारियों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पोलार्ड के साथ दूसरे नंबर पर आ गए और सहवाग को पीछे छोड़ दिया। सहवाग ने इस लीग में बतौर कप्तान 5 पारियों के बाद कुल 11 छक्के लगाए थे जबकि इशान और पोलार्ड के नाम पर 12-12 छक्के हैं।

आईपीएल में बतौर कप्तान 5 पारियों के बाद सबसे ज्यादा छक्के

15: श्रेयस अय्यर
12: ईशान किशन
12: किरोन पोलार्ड
11: वीरेंद्र सहवाग
10: केएल राहुल/नितिश राणा/जितेश शर्मा

पांचवें नंबर पर आए इशान किशन

इशान ने राजस्थान के खिलाफ 91 रन की पारी खेली और आईपीएल में बतौर कप्तान 5 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में 5वें नंबर पर आ गए। इशान ने बतौर कप्तान आईपीएल में 5 पारियों के बाद कुल 213 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में 302 रन के साथ केएल राहुल पहले नंबर पर हैं।

आईपीएल में बतौर कप्तान 5 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर

302 रन : केएल राहुल
230 रन : केन विलियमसन
229 रन : मुरली विजय
228 रन : हार्दिक पंड्या
213 रन : ईशान किशन

चार खिलाड़ियों की बराबरी पर आए इशान

राजस्थान के खिलाफ इशान 91 रन पर आउट हुए औरवो आईपीएल में नाइनटीज पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शुभमन गिल, क्रिस गेल, फॉफ डुप्लेसिस और विराट कोहली की बराबरी पर आ गए। ये सभी खिलाड़ी भी इशान की तरह दो-दो बार आईपीएल में नाइनटीज पर आउट हो चुके हैं।

आईपीएल में नाइनटीज पर आउट होने वाले बैटर्स

03: ऋतुराज गायकवाड़
03: केएल राहुल
03: ग्लेन मैक्सवेल
03: डेविड वार्नर
02: ईशान किशन
02:शुभमन गिल
02: क्रिस गेल
02: फाफ डू प्लेसिस
02: विराट कोहली

इशान ने 9वीं बार किया ऐसा कमाल

इशान किशन ने राजस्थान के खिलाफ 6 छक्के लगाए और वो आईपीएल की एक पारी में 5 या उससे ज्यादा छक्के सबसे ज्यादा बार लगाने के मामले में चौथे नंबर पर आ गए। इशान ने इस लीग में 9वीं बार एक पारी में 5 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का कमाल किया। इस लिस्ट में केएल राहुल और रोहित शर्मा पहले नंबर पर हैं जिन्होंने 13-13 बार ऐसा किया था।

आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 5 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर्स

13: केएल राहुल
13: रोहित शर्मा
12: संजू सैमसन
10: ऋषभ पंत
09: ईशान किशन

रजत पाटीदार ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे, वैभव नंबर 1; IPL के इस सीजन में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप-7 बैटर

मुंबई इंडियंस को आरसीबी ने 18 रन से हराया और ये इस टीम की 4 मैचों में तीसरी हार रही। तीन मैच गंवा चुकी मुंबई इंडियंस अब किस तरह से प्लेऑफ में पहुंच सकती है इससे बारे में जानते हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)