India vs Pakistan, T20 World Cup 2026: इशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ हाई वोल्टेज मुकाबले में जिस तरह का पारी खेली उसे लंबे समय तक याद किया जाएगा। इशान का पारी ने ही भारत की जीत की नींव रखी और उनकी बैटिंग ने भी दोनों टीमों के बीच बड़ा फर्क पैदा किया।
इशान को उनकी 77 रन की तगड़ी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और वो भारत के पहले ऐसे विकेटकीपर बने जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में प्लेयर ऑफ द मैच बनने का कमाल किया। इससे पहले कोई भी भारतीय विकेटकीपर टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द मैच नहीं बना था। यही नहीं पाकिस्तान के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद इशान ने अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, युवराज सिंह जैसे खिलाड़ियों की खास लिस्ट में जगह भी बनाई।
इशान ने अभिषेक, तिलक, हार्दिक, युवराज जैसे खिलाड़ियों की कर ली बराबरी
इशान ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता और उन्होंने जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, इरफान पठान, युवराज सिंह और अमित मिश्रा जैसे खिलाड़ियों की बराबरी कर ली। इन सभी खिलाड़ियों ने टी20 प्रारूप में भारत की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब एक-एक बार जीता है। पाकिस्तान के खिलाफ टी20आई में भारत की तरफ से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 4 बार ये खिताब जीता है।
पाकिस्तान के खिलाफ T20I में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले खिलाड़ी
4 – विराट कोहली
1 – ईशान किशन
1 – अभिषेक शर्मा
1 – जसप्रीत बुमराह
1 – कुलदीप यादव
1 – तिलक वर्मा
1 – हार्दिक पांड्या
1 – इरफान पठान
1 – युवराज सिंह
1 – अमित मिश्रा
आईसीसी टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीतने वाले भारतीय विकेटकीपर
1975 – फारुख इंजीनियर बनाम ईस्ट अफ्रीका (वर्ल्ड कप)
2011 – एमएस धोनी बनाम श्रीलंका (वर्ल्ड कप)
2023 – केएल राहुल बनाम ऑस्ट्रेलिया (वर्ल्ड क)
2026 – ईशान किशन बनाम पाकिस्तान (टी20 वर्ल्ड कप)
T20I में प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले भारतीय विकेटकीपर
दिनेश कार्तिक बनाम बांग्लादेश (2018)
केएल राहुल बनाम न्यूजीलैंड (2020)
ऋषभ पंत बनाम वेस्टइंडीज (2022)
ईशान किशन बनाम श्रीलंका (2022)
संजू सैमसन बनाम बांग्लादेश (2024)
संजू सैमसन बनाम साउथ अफ्रीका (2024)
संजू सैमसन बनाम ओमान (2025)
इशान किशन बनाम पाकिस्तान (2026)
ये खबर भी पढ़ें
