वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के 9वें मुकाबले में गुजरात के खिलाफ 18 गेंदों पर 31 रन की अहम पारी खेली और पहले विकेट के लिए यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर 38 गेंदों पर 70 रन की साझेदारी करते हुए टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। इस मैच में राजस्थान को गुजरात पर 6 रन के करीबी जीत मिली। वैभव ने इससे पहले यानी इस सीजन के पहले मुकाबले में 17 गेंदों पर 52 रन बनाए थे।
गुजरात के खिलाफ मैच में वैभव ने जो पारी खेली उससे टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान काफी खुश नजर आए। इरफान पठान ने इस मुकाबले के बाद वैभव की जमकर तारीफ की और अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि वैभव ने 18 गेंदों पर 31 रन बनाए और अपनी इस पारी के दौरान कुछ बेहतरीन बाउंड्रीज लगाए।
वैभव ने रबादा का बखूबी किया सामना
इरफान पठान ने आगे कहा कि वैभव ने अपनी पारी के दौरान प्वाइंट के ऊपर से जो छक्के लगाए वो बेस्ट था, लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित उन्होंने तब किया जब पहली पारी के दूसरे ओवर में उन्होंने कगिसो रबादा का सामना किया। इस ओवर में सिर्फ 7 रन आए। वैभव चाहते तो रिस्क ले सकते थे, लेकिन रबादा उनके खिलाफ पूरी तैयारी के साथ आए थे और गेंद को एंगल के साथ बाहर रख रहे थे। वैभव ने रबादा की गेंदों को काफी सावधानी के साथ खेला।
वैभव के पास दोनों गियर है
इरफान पठान ने कहा कि इससे पता चलता है कि वैभव के पास दोनों गियर हैं। अगर गेंदबाज की रिस्पेक्ट करने की जरूरत हो तो वो ऐसा करते हैं, लेकिन जब उन्हें अटैक करने की आवश्यकता महसूस होती है तो उनके पास ऐसा करने की भी काबिलियत है। इरफान ने ध्रुव जुरेल की भी जमकर तारीफ की और कहा कि जिस तरह से उन्होंने गुजरात के तेज गेंदबाजों को खेला उसके बाद ऐसा लगा कि वो स्पेशल प्लेयर हैं। उन्होंने स्पिनर को भी अच्छा खेला और ऐसा लग रहा है कि राजस्थान एक शानदार टीम बनने की तरफ अग्रसर है।
IPL में CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले टॉप-5 कप्तान
सीएसके के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में संजू सैमसन से आगे श्रेयस अय्यर हैं। रोहित शर्मा इस लिस्ट में इतने जीत के साथ पहले स्थान पर हैं। (पूरी खबर पढ़ें)
रोहित ने धोनी को छोड़ा पीछे, IPL में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज
