भारत को इंग्लैंड ने दूसरे टी20 मैच में 4 विकेट से हरा दिया और 5 मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ अब तीसरा टी20 मैच 7 जुलाई यानी मंगलवार को नॉटिंघम, ट्रेंट ब्रिज में खेलना है। इस मैच के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन में क्या बदलाव किया जाना चाहिए इसके बार में पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने बताया साथ ही साथ उन्होंने आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार को भारतीय टीम में लाने के बारे में भी कहा।
इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि भारत अगले मैच की प्लेंइंग इलेवन में एक बदलाव कर सकता है और तेज गेंदबाज को टीम में शामिल कर सकता है क्योंकि जब टीम में दो ही तेज गेंदबाज होते हैं और उसमें भी जब शिवम दुबे की गेंदबाजी नहीं होती है तो फिर आपको स्पिनर्स को पिछले ओवर्स में पुश करना होता है और पावरप्ले में भी ज्यादा गेंदबाजी करनी होती है और अगर थोड़ा सा भी पिच पर सीम रहा तो फिर आप जो एडवांटेज लेना चाहते हैं बतौर गेंदबाजी यूनिट आप वो नहीं ले पाते हो।
रवि बिश्नोई की जगह प्रिंस यादव को दें मौका
इरफान ने आगे कहा कि दूसरे मैच में अर्शदीप सिंह ने शुरुआत में ही दो विकेट निकाले थे और हर्षित राणा का दिन अच्छा नहीं रहा खास करके नई गेंद के साथ तो फिर आपको एक और फास्ट बॉलर कम लगता है। इसलिए स्पिनर की जगह यानी रवि बिश्नोई की जगह प्रिंस यादव को आप प्लेइंग इलेवन में अगले मैच में लेकर आओ। वहीं अगर आप तेज गेंदबाज को लेकर नहीं आते हैं और रवि को ही बैक करना है तो फिर आपको उनके रनअप पर काम करना होगा जिसकी वजह से उन्होंने नो बॉल फेंकी। मुझे लगता है कि भारत को ये एक बदलाव करना चाहिए।
रजत पाटीदार को बनाना चाहिए टी20 टीम का हिस्सा
इरफान पठान ने आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार के बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि आने वाले दिनों में भारत को एक सोच रखनी चाहिए कि आप रजत पाटीदार को अपने गेम प्लान में किस तरह से फिट करते हैं। भारतीय टीम के कांबिनेशनल के लिहाज से रजत काफी जरूरी हैं क्योंकि आपके टॉप-7 बैटर्स में 6 बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और उस स्थिति में विरोधी टीम के पास आपको खिलाफ रणनीति बनाना आसान हो जाता है। रजत मध्यक्रम में आपकी बल्लेबाजी को और मजबूती प्रदान कर सकते हैं।
साई सुदर्शन नंबर 1, शीर्ष 10 में 5 भारतीय; इंडिया ए-श्रीलंका ए टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर
श्रीलंका ए के खिलाफ इंडिया ए के ओपनर बैटर ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए और 2 मैचों में 2 शतक भी जड़े। साई का बेस्ट स्कोर इस टेस्ट सीरीज में 168 रन रहा। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
