आरसीबी की टीम का आईपीएल 2026 में अच्छा प्रदर्शन हो रहा है और इस टीम ने अब तक खेले 4 में से 3 मैच जीते हैं। वैसे को आरसीबी के हर बैटर का प्रदर्शन इस सीजन में लगभग अच्छा हो रहा है। बात चाहे विराट कोहली की करें या फिर फिल साल्ट, देवदत्त पडीक्कल, टिम डेविड की ये सभी अच्छा खेल रहे हैं, लेकिन इरफान पठान ने बताया कि इस टीम के सबसे खतरनाक बैटर कौन हैं जो विरोधी टीम के लिए बुरे सपने की तरह रहे हैं।
रजत हैं सबसे खतरनाक बैटर
इरफान पठान ने कहा कि आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार विरोधी गेंदबाजों के लिए एक बुरे सपने की तरह हैं। वो मैदान पर आते ही पहली गेंद से ही आक्रामक खेलना शुरू कर देते हैं और उनके इस इरादेका बहुत बड़ा फर्क पड़ता है। मुंबई के खिलाफ भी वो जैसे ही क्रीज पर आए मैच का मिजाज ही बदल दिया। उनकी खेली हर गेंद को देखकर ऐसा लग रहा था कि वह बाउंड्री पार कर जाएगी। वह टीम की बैटिंग लाइनअप में सबसे बड़ी सकारात्मक बात रहे हैं, और उनका यही अंदाज आरसीबी के स्कोर को विरोधी टीम के स्कोर से बिल्कुल अलग बनाता है।
मुंबई के खिलाफ रजत ने बनाए थे 53 रन
आपको बता दें कि मुंबई के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। कप्तान रजत पाटीदार ने बीच के ओवरों में एक तेज और आक्रामक पारी खेलकर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस टीम की शुरुआत जबरदस्त रही थी जब फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 120 रन जोड़े। इसके बाद पाटीदार ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से टीम की रन गति को तेज बनाए रखा और उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों पर 4 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। इस सीजन में यह उनकी लगातार दूसरी हाफ-सेंचुरी थी। इस मैच में मुंबई को 18 रन से हार मिली थी।
रजत पाटीदार ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे, वैभव नंबर 1; IPL के इस सीजन में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप-7 बैटर
मुंबई इंडियंस को आरसीबी ने 18 रन से हराया और ये इस टीम की 4 मैचों में तीसरी हार रही। तीन मैच गंवा चुकी मुंबई इंडियंस अब किस तरह से प्लेऑफ में पहुंच सकती है इससे बारे में जानते हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
