India vs Pakistan: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने दूसरे लीग मैच में नामीबिया को 93 रन से हरा दिया और ये भारत की लगातार दूसरी जीत रही। अब भारत को अपना तीसरा लीग मैच पाकिस्तान के खिलाफ रविवार यानी 15 फरवरी को खेलना है। ये मैच कोलंबो में खेला जाएगा जहां स्पिन का बोलबाला रहेगा। इस मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11 क्या होनी चाहिए इसके बारे में इरफान पठान ने बताया।
कुलदीप को टीम में शामिल करने की बात इरफान ने कही
टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स पर भारत-नामीबिया मैच के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन पर बात की और सिर्फ एक बदलाव के पक्ष में दिखे। इरफान ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत को अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव करने की जरूरत नहीं है।
इरफान ने कहा कि कोलंबो की कंडीशन को देखते हुए भारत को अपनी प्लेइंग इलेवन में अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव को मौका देना चाहिए और बाकी इसी टीम के साथ मैदान पर उतरना चाहिए। इरफान ने कहा कि अगर अभिषेक फिट हो जाते हैं तो फिर इशान किशन के साथ उन्हें ओपनिंग करनी चाहिए, लेकिन अगर वो फिट नहीं होते हैं तो फिर संजू सैमसन सही विकल्प हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ ओपनिंग जोड़ी होगी अहम
इरफान ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ ओपनिंग जोड़ी काफी अहम होगी, लेकिन अगर अभिषेक फिट नहीं हैं तो टीम एक पुख्ता ओपनिंग जोड़ी की तरफ ही जाना चाहेगी। संजू ने नामीबिया के खिलाफ अच्छा खेला, लेकिन वो बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन उन्होंने अच्छा प्रोगरेस दिखाया। उन्होंने तीन छक्के अपनी पारी के दौरान लगाए और ये इंटेंट काफी अहम होने वाला है।
पाकिस्तान के खिलाफ इरफान द्वारा चुनी गई भारत की प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन/अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव।
ये खबर भी पढ़ें
