भारत के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज के लिए सोमवार (22 जून) को आयरलैंड की टीम का ऐलान हो गया। कप्तान पॉल स्टर्लिंग और जोशुआ लिटिल समेत छह खिलाड़ी चोटिल होने के कारण सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। लोर्कन टकर को स्टर्लिंग की गौरमौजूदगी में कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें आयरलैंड की टी20 टीम का स्थाई कप्तान नियुक्त कर दिया गया है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद पॉल स्टर्लिंग ने कप्तानी छोड़ दी थी। आयरलैंड के स्क्वाड में दो खिलाड़ियों मैथ्यू होलार्ड और जय मूंद्रा को पहली बार आयरलैंड की टीम में मौका मिला। रूबेन विल्सन भी टी20 टीम में नए चेहरे हैं। वह आयरलैंड के लिए टेस्ट खेल चुके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले महीने उन्होंने डेब्यू किया था।
लोर्कन टकर ने 2016 में किया था डेब्यू
29 साल के लोर्कन टकर ने आयरलैंड के लिए 2016 में डेब्यू किया था और तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 159 मैच खेले हैं। वह दो बार कार्यवाहक तौर पर आयरलैंड की कमान संभाल चुके हैं। क्रिकेट आयरलैंड ने जानकारी दी है कि छह खिलाड़ियों को चोटिल होने के कारण टीम में नहीं चुना गया।
चोट के कारण अनुपलब्ध 6 खिलाड़ी
- जोश लिटिल (स्ट्रेस फ्रैक्चर)
- मार्क एडेयर (रेक्टस मसल टियर)
- पॉल स्टर्लिंग (काफ मसल फटी हुई)
- कर्टिस कैम्फर (हाथ का फ्रैक्चर)
- बैरी मैकार्थी (एसीएल टियर)
- जॉर्डन नील (कंधे और पैर में चोट)
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड का स्क्वाड
लोर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गेविन होए, मैथ्यू होलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंद्रा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन।
टीम इंडिया का अगला मैच कब?
भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद अब लगातार 7 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलेगी। वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू हो सकता है। वहीं श्रेयस अय्यर पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। पूरी खबर पढ़ें।
