भारतीय टीम को टी20 सीरीज में 0-2 से हराते हुए आयरलैंड की टीम ने इतिहास रच दिया है। इस ऐतिहासिक सीरीज की जीत के 24 घंटे के अंदर ही टीम के दिग्गज कोच हेनरिक मलान ने अपने चार साल के कार्यकाल को खत्म करते हुए इस्तीफा दिया है। उनके अचानक कोचिंग पद को छोड़ने पर क्रिकेट आयरलैंड ने बयान भी जारी किया है। इसकी प्रमुख वजह वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियां बताई गई हैं।

हेनरिक मलान को 2022 में आयरलैंड टीम का हेड कोच बनाया गया था। उनके कार्यकाल में टीम ने लगातार तीन बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया। इसके अलावा आयरलैंड ने पहली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भी मलान की कोचिंग में जीती। फिर उनके कार्यकाल का अंत इससे अच्छा क्या हो सकता था जब आयरिश टीम ने भारत को 0-2 से टी20 सीरीज में मात देते हुए इतिहास रचा।

मलान ने क्यों छोड़ा पद?

क्रिकेट आयरलैंड के बयान के मुताबिक मलान का अनुबंध 2027 तक था। मगर उनको लगा कि यह सही समय है जब टीम ने भारत को हराते हुए सीरीज जीती है। इससे नए कोच को अगस्त में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज और फिर वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए होने वाले क्वालिफायर्स की तैयारी करने में मदद करेगा।

हेनरिक मलान ने अपने इस्तीफे के बाद कहा,”मेरे लिए इन सभी खिलाड़ियों, स्टाफ और आयरिश क्रिकेट के साथ काम करना काफी शानदार था। मेरे परिवार और मुझे शानदार अनुभव मिला। मैं हमेशा आयरिश क्रिकेट के साथ दिल से जुड़ा रहूंगा। मैदान पर हम टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ (2022), अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट जीत और भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टी20 सीरीज जीत याद कर सकते हैं। सभी खिलाड़ियों, साथी कोच और स्टाफ का शुक्रिया, यह सफर स्पेशल था।”

आयरलैंड के सामने विश्व विजेताओं ने टेके घुटने, 0-2 से सीरीज में हार; जानें टीम इंंडिया की हार के 3 प्रमुख कारण

आयरलैंड ने पहली बार भारत के खिलाफ टी20 सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया। पहले टी20 में 34 रन और फिर दूसरे टी20 में 1 रन से जीत दर्ज करते हुए आयरिश टीम ने विश्व विजेता भारतीय टीम का 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर