वर्ल्ड चैंपियन भारत का क्लीन स्वीप करने के बाद आयरलैंड के कोच हेनरिक मलान ने पद छोड़ दिया। आयरलैंड क्रिकेट ने उनके उत्तराधिकारी का ऐलान सोमवार (29 जून) को कर दिया। आयरलैंड के पूर्व कप्तान गैरी विल्सन को यह जिम्मेदारी मिली है। विल्सन ने 7 वर्ल्ड कप दो एकदिवसीय और 5 टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड का प्रतिनिधित्व किया। उनकी कप्तानी में आयरिश टीम 2019 में टी20 वर्ल्ड कप में क्वालिफायर खेला था और 2021 के टूर्नामेंट में जगह बनाई थी।
गैरी विल्सन ने दो विकेटकीपर निल ओ’ब्रायन और लोर्कन टकर को होने की वजह से मिडिल-ऑर्डर में अपनी बतौर बल्लेबाज जगह बनाई। 2015 वर्ल्ड कप में, उन्होंने यूएई के खिलाफ छोटी जीत में 69 गेंदों में 80 रन बनाए और जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच रन की जीत में अहम 25 रनों योगदान दिया था।
काउंटी करियर भी लंबा रहा
विल्सन का काउंटी करियर भी लंबा रहा। पहले सरे के लिए उन्होंने 40 से कुछ कम की औसत से लगभग 3000 फर्स्ट-क्लास रन बनाए और जिसकी उन्होंने दो सीजन में कप्तानी भी की। फिर डर्बीशायर का ब्लास्ट में टी20 टीम की अगुआई की। उन्होंने 2021 में संन्यास लिया और आयरलैंड के इंटर-प्रोविंशियल सिस्टम में कोच के तौर पर काम किया। उन्होंने आयरलैंड की पुरुष और महिला टीमों के साथ भी काम किया है।
30 साल बाद मिला आयरिश मूल का कोच
40 साल के विल्सन ने अपने शानदार 15 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में 292 मैंचों में आयरलैंड का प्रतिनिधित्व किया। । 1990 के दशक की शुरुआत में जॉन विल्स के बाद वह 30 से ज्यादा साल के बाद आयरलैंड पुरुष टीम के पहले आयरिश मूल के हेड कोच बने हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के एक अहम मोड़ पर मिली है, जब टीम 2027 आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफिकेशन की ओर बढ़ रही है।
भारत को हराने के 24 घंटे के भीतर आयरिश कोच का इस्तीफा
आयरलैंड की टीम ने भारत को अपने घर में 0-2 से टी20 सीरीज हराते हुए इतिहास रचा था। इस शानदार जीत के 24 घंटे के भीतर ही चार साल के कार्यकाल को खत्म करते हुए हेड कोच हेनरिक मलान ने इस्तीफा दे दिया। पूरी खबर पढ़ें।
