टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज रोहित शर्मा के एक वर्ल्ड रिकॉर्ड को आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने तोड़ दिया है। 35 साल के इस आयरिश बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा T20 इंटरनेशनल मैच खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अभी तक यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था, लेकिन अब स्टर्लिंग सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल खेलने वाले प्लेयर बन गए हैं। हाल ही में बाबर आजम ने भी रोहित का सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

UAE के खिलाफ स्टर्लिंग ने खेला 160वां मैच

पॉल स्टर्लिंग अब सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने संन्यास के वक्त तक 159 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। स्टर्लिंग 160 मैचों के साथ अब पहले नंबर पर आ गए हैं। पॉल स्टर्लिंग ने UAE के खिलाफ पहला T20I खेलते हुए इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया। हालांकि इस पारी में वह सिर्फ 8 रन ही बना पाए, लेकिन उनकी टीम इस मैच में 57 रन से जीत गई।

अभिषेक शर्मा VS शुभमन गिल; युवराज सिंह ने बताया उनके दोनों शिष्यों में कौन है बेस्ट, अंतर भी बताया

स्टर्लिंग ने रोहित से 2 साल पहले खेलना किया था शुरू

आयरलैंड की क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने 2009 में खेलना शुरू किया था, जबकि रोहित शर्मा ने 2007 में इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया था। रोहित शर्मा ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी जबकि स्टर्लिंग अभी खेल रहे हैं। स्टर्लिंग टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आयरलैंड की टीम के कप्तान होंगे। यह स्टर्लिंग का नौवां T20 वर्ल्ड कप होगा। उन्होंने 2009 से 2024 तक सभी टी20 वर्ल्ड कप खेले हैं।

सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वालों की लिस्ट में स्टर्लिंग चौथे नंबर पर हैं। टॉप तीन में बाबर टॉप पर, रोहित दूसरे और विराट कोहली तीसरे नंबर पर हैं। स्टर्लिंग इस साल 36 साल के हो जाएंगे, इसलिए उनके पास पहले नहीं तो दूसरे नंबर पर रहने की कोशिश करने के लिए काफी समय है।

सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

खिलाड़ी का नामकरियर अवधिमैचरनसर्वोच्च स्कोरऔसतशतकविकेटबेस्ट बॉलिंगबॉलिंग एवरेजकैचस्टम्पिंग
पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड)2009–20261603874115*26.531203/2133.95420
रोहित शर्मा (भारत)2007–20241594231121*32.05511/22113650
जॉर्ज डॉकरेल (आयरलैंड)2010–2026153130358*20.040854/2022.89720
मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान)2010–202614824308922.2901044/1028.68800
जोस बटलर (इंग्लैंड)2011–20251443869101*35.49108415