IRE vs AFG: अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई जिसमें अफगानिस्तान की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और इस वनडे सीरीज को 4-0 से जीत लिया। अफगानिस्तान ने आयरलैंड की टीम को उनकी धरती पर हराकर बड़ी सफलता अपने नाम की और बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर ये शानदार मुकाम हासिल किया। इस वनडे सीरीज में मिली जीत में अफगानिस्तान के खिलाड़ी सदिकुल्लाह अटल, राशिद खान, इब्राहिम जादरान जैसे खिलाड़ियों का शानदार योगदान रहा।

आयरलैंड की टीम ने भी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन वो अपनी धरती पर अफगानिस्तान को एक भी मैच में हरा पाने में सफल नहीं हो पाए। इस वनडे सीरीज के समाप्त होने के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में पहले नंबर पर अफगानिस्तान के बैटर सदिकुल्लाह रहे जिन्होंने 4 मैचों में 313 रन बनाए और उनका औसत 78.25 का रहा। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अफगानिस्तान के बैटर इब्राहिम जादरान रहे जिन्होंने 4 मैचों में 208 रन बनाए जबकि आयरलैंड के बैटर कर्टिस कैम्फर ने 4 मैचों में 207 रन बनाए और तीसरे स्थान पर रहे।

इस वनडे सीरीज के बाद बात अगर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों की करें तो इसमें अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने बाजी मारी और उन्होंने 3 मैचों में ही सबसे ज्यादा 12 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे। राशिद खान ने एक मैच में 5 विकेट हॉल लेने का भी कमाल किया। वहीं दूसरे स्थान पर अजमतुल्लाह उमरजेई रहे जिन्होंने 4 मैचों में 8 विकेट झटके। इस सूची में तीसरे स्थान पर आयरलैंड के गेंदबाज गैविन होए रहे जिन्होंने 4 मैचों में 7 विकेट लिए और वो अपनी टीम यानी आयरलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रहे।

आयरलैंड-अफगानिस्तान वनडे सीरीज के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर

बल्लेबाजमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
सदिकुल्लाह अटल4431378.25101.95338
इब्राहिम जादरान442085282.87213
कर्टिस कैम्फर4420751.75130.191710
रहमत शाह4417959.67100.56172
एंड्रयू बालबर्नी4416541.2583.76193
गेंदबाजमैचओवरगेंदविकेटऔसतरन4-विकेट5-विकेट
राशिद खान327.41661210.5812701
अजमतुल्लाह उमरजेई435.3213827.2521800
गैविन होए440240733.1423210
अल्लाह गजनफर43018062213200
मार्क अडायर330180622.6713600

ऋषभ पंत ने तोड़ा एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड, विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 विकेटकीपर

IND vs SL 1st Test: ऋषभ पंत ने गॉल टेस्ट की पहली पारी में पहले दिन एक छक्का लगाया और टेस्ट में विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए और एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)