इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर बल्लेबाजी के लिए काफी अहम माने जाते हैं, लेकिन कई बार पावरप्ले ही बल्लेबाजी करने वाली टीमों के लिए सबसे बड़ा संकट बन जाता है और वे बहुत ज्यादा विकेट गंवा देती हैं। IPL में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट गंवाने वाली टीमों की बात करें तो कोच्चि टस्कर्स केरला नंबर एक पर है। कोच्चि टस्कर्स केरला ने 2011 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ अपने छह विकेट गंवा दिए थे। जो आज भी एक अनचाहा रिकॉर्ड है। उस मैच में दिग्गज भारतीय गेंदबाज इशांत शर्मा ने तीन ओवर में 12 रन देकर पांच विकेट लिए थे।

दिलचस्प यह है कि राजस्थान रॉयल्स इस सूची में सबसे ज्यादा चार बार शामिल है, जबकि मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी बड़ी टीमें भी दो-दो मौकों पर पावरप्ले में ही ढेर हो चुकी हैं। नीचे दिए गए आंकड़े बताते हैं कि IPL जैसे हाई-प्रेशर टूर्नामेंट में एक खराब शुरुआत कैसे पूरे मैच का रुख बदल सकती है।

IPL में पावरप्ले का कहर: सबसे ज्यादा विकेट गंवाने वाली टीमें

टीमविपक्षी टीमपावरप्ले में
गिरे विकेट
तिथिमैदान
कोच्चि टस्कर्स केरलाडेक्कन चार्जर्स627 अप्रैल 2011कोच्चि
राजस्थान रॉयल्ससनराइजर्स हैदराबाद527 अप्रैल 2013जयपुर
मुंबई इंडियंसदिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स)522 अप्रैल 2017मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम)
दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स)मुंबई इंडियंस56 मई 2017दिल्ली
कोलकाता नाइट राइडर्सराजस्थान रॉयल्स501 नवंबर 2020दुबई
राजस्थान रॉयल्सरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु514 मई 2023जयपुर
राजस्थान रॉयल्समुंबई इंडियंस501 मई 2025जयपुर
मुंबई इडियंससनराइजर्स हैदराबाद508 मई 2016विशाखापत्तनम
राजस्थान रॉयल्सरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु526 अप्रैल 2014अबुधाबी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुगुजरात लायंस524 मई 2016बेंगलुरु
कोलकाता नाइट राइडर्सचेन्नई सुपर किंग्स521 अप्रैल 2021मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम)
पुणे वॉरियर्सकिंग्स XI पंजाब (अब पंजाब किंग्स)510 अप्रैल 2011मुंबई (डीवाई पाटिल स्टेडियम)
राइजिंग पुणे सुपरजायंटकिंग्स XI पंजाब (अब पंजाब किंग्स)514 मई 2017पुणे
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुकिंग्स XI पंजाब (अब पंजाब किंग्स)506 मई 2015बेंगलुरु
चेन्नई सुपर किंग्समुंबई इंडियंस523 अक्टूबर 2020शारजाह