IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 के 52वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को गुजरात जाइंट्स ने 77 रन से हरा दिया और अंकतालिका में दूसरे नंबर पर आ गई। गुजरात की इस जीत के बाद पंजाब किंग्स और आरसीबी को नुकसान हुआ। पंजाब किंग्स अब दूसरे से तीसरे जबकि आरसीबी तीसरे से चौथे नंबर पर आ गई। वहीं गुजरात से मिली हार के बाद राजस्थान अब चौथे से पांचवें नंबर पर आ गई। गुजरात और हैदराबाद के 14-14 अंक हैं, लेकिन रन रेट के आधार पर हैदराबाद अब भी टॉप पर है।

राजस्थान-गुजरात मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस में अब भी हेनरिक क्लासेन पहले नंबर पर बने हुए हैं जबकि राजस्थान के खिलाफ 84 रन की पारी खेलने वाले शुभमन गिल टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकल गए और चौथे स्थान पर आ गए। वैभव 5वें स्थान पर बने हुए हैं। इस मैच के बाद अब पर्पल कैप कगिसो रबाडा के नाम हो गया जिन्होंने राजस्थान के खिलाफ 2 विकेट झटके। रबाडा ने भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ पहले स्थान पर कब्जा जमाया।

राजस्थान-गुजरात मैच के बाद अंकतालिका

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
सनराइजर्स हैदराबाद1174140.737
गुजरात टाइटंस1174140.228
पंजाब किंग्स1063130.571
आरसीबी1064121.234
राजस्थान रॉयल्स1165120.082
सीएसके1055100.151
केकेआर10459-0.169
दिल्ली कैपिटल्स11478-1.154
मुंबई इंडियंस10376-0.649
लखनऊ सुपर जायंट्स10376-0.934

राजस्थान-गुजरात मैच के बाद टॉप-5 बल्लेबाज-गेंदबाज

खिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
हेनरिक क्लासे111149454.89157.323623
अभिषेक शर्मा111147547.5210.184336
केएल राहुल111146846.81804824
शुभमन गिल101046246.2160.424420
वैभव सूर्यवंशी111144040236.563840
प्लेयरमैचओवर्सगेंदविकेटऔसतरन4-विकेट5-विकेट
कगिसो रबाडा11422521821.8339300
भुवनेश्वर कुमार10392341717.5329800
अंशुल कंबोज1035.42141718.7131800
प्रिंस यादव10372221618.6929900
ईशान मलिंगा1138.22301622.6336210

वैभव सूर्यवंशी नंबर 1, फिन एलन ने की ग्रीन की बराबरी; IPL में चेज करते हुए सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-8 बल्लेबाज

फिन एलन ने आईपीएल 2026 में दिल्ली के खिलाफ रन चेज करते हुए 47 गेंदों पर शतक लगाया और वो इस लीग में रन चेज करते हुए सबसे तेज शतक लगाने के मामले में ग्रीन की बराबरी पर आ गए। इस लिस्ट में पहले नंबर पर वैभव सूर्यवंशी हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)