IPL 2026 Points Table: आरसीबी ने केकेआर को आईपीएल 2026 के 57वें मुकाबले में विराट कोहली की नाबाद शतकीय पारी के दम पर 6 विकेट से हरा दिया और 2 अंक हासिल करते हुए अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई। आरसीबी के अब 16 अंक हो गए और वो बेहतरीन रन रेट के आधार पर पहले स्थान पर आ गया। अब गुजरात की टीम दूसरे नंबर पर खिसक गई जिसके भी 16 अंक ही हैं। आरसीबी के हार के बाद केकेआर को 2 अंक का नुकसान हुआ और ये टीम 9 अंक के साथ 8वें स्थान पर है।

आरसीबी और केकेआर मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप-5 बैटर्स की बात करें तो पहले नंबर पर हेनरिक क्लासेन बने हुए हैं जबकि केकेआर के खिलाफ नाबाद 105 रन की पारी खेलने वाले विराट कोहली ने अभिषेक शर्मा और केएल राहुल को पीछे छोड़ते हुए तीसरे नंबर पर कब्जा कर लिया। शुभमन गिल भी टॉप-5 से बाहर हो गए। पर्पल कैप अब भी आरसीबी के स्टार बॉलर भुवनेश्वर कुमार के नाम ही दर्ज है जिन्होंने 12 मैचों में कुल 22 विकेट लिए हैं।

आरसीबी बनाम केकेआर मैच के बाद अंकतालिका

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
आरसीबी1284161.053
गुजरात टाइटंस1284160.551
सनराइजर्स हैदराबाद1275140.331
पंजाब किंग्स1164130.428
सीएसके1165120.185
राजस्थान रॉयल्स1165120.082
दिल्ली कैपिटल्स125710-0.993
कोलकाता नाइट राइडर्स11469-0.198
मुंबई इंडियंस11386-0.585
लखनऊ सुपर जायंट्स11386-0.907

आरसीबी बनाम केकेआर मैच के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर

खिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
हेनरिक क्लासेन121250850.8153.943823
साई सुदर्शन121250141.75155.114922
विराट कोहली121248453.78165.755318
अभिषेक शर्मा121248143.73209.134337
केएल राहुल121247743.36177.995024
खिलाड़ी मैचओवर्सबॉलविकेटऔसतरन4-विकेट5-विकेट
भुवनेश्वर कुमार11432582115.2932110
कगिसो रबाडा12462762120.0542100
अंशुल कंबोज1139.42381919.2136500
प्रिंस यादव11412461620.9433500
राशिद खान1241.52511621.3834210

कोहली के नाबाद शतक से जीता आरसीबी, केकेआर को मिली 6 विकेट से हार

आईपीएल 2026 का 57वां मैच आरसीबी और केकेआर के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी को जीत मिली और इस टीम ने अंकतालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। आरसीबी की इस जीत के हीरो कोहली रहे जिन्होंने नाबाद शतकीय पारी खेली। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)