इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) अपने अंतिम पड़ाव पर है। पहले क्वालिफायर में मंगलवार (28 अप्रैल) गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इस मैच में आरसीबी चाहेगी कि विराट कोहली और रजत पाटीदार जैसे सीनियर बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करें और टीम को लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचाए।

आरसीबी के लिए प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए हैं, लेकिन उनका औसत और स्ट्राइक रेट काफी साधारण रहा है। कोहली ने 17 मैच में 26.4 और 121.1 के स्ट्राइक रेट से 396 रन बनाए हैं। नाबाद 70 उनका सर्वोच्च स्कोर है। उन्होंने 2 अर्धशतक गाए हैं। एबी डिविलियर्स ने 9 मैच में 268 और क्रिस गेल ने 7 मैच में 250 रन बनाए हैं।

RCB के प्लेऑफ में शीर्ष 5 बल्लेबाज
IPL प्लेऑफ | समग्र आंकड़े
सबसे ज्यादा रन
विराट कोहली — प्लेऑफ में RCB के सर्वाधिक रन
2009 से 2025 तक 17 प्लेऑफ मैचों में कोहली ने 396 रन बनाए — RCB के किसी भी बल्लेबाज से ज्यादा। उनका सर्वोच्च स्कोर 70* रहा है। 16 साल के प्लेऑफ करियर में कोहली ने टीम को बार-बार मुश्किल हालात से निकाला।
396
कुल रन
(सर्वाधिक)
17
प्लेऑफ मैच
(2009–2025)
70*
सर्वोच्च स्कोर
(नाबाद)
2
अर्धशतक
30
चौके
11
छक्के
विश्लेषण
रन ज्यादा, पर औसत और स्ट्राइक रेट साधारण
कोहली के 396 रन प्रभावशाली हैं, लेकिन उनका औसत 26.4 और स्ट्राइक रेट 121.1 टॉप-5 में सबसे कम है। तुलना में ABD का औसत 38.28 और Gayle का SR 140.44 रहा। कोहली की भूमिका रनों की नींव रखना रही — विस्फोटक नहीं, स्थिर।
विराट कोहली
औसत: साधारण
बल्लेबाजी औसत
26.4
स्ट्राइक रेट
121.1
गेंदें खेली
327
AB de Villiers
औसत: बेहतर
बल्लेबाजी औसत
38.28
स्ट्राइक रेट
146.44
गेंदें खेली
183
CH Gayle
SR: बेहतर
बल्लेबाजी औसत
35.71
स्ट्राइक रेट
140.44
छक्के
18
RM Patidar
SR: सर्वोच्च
बल्लेबाजी औसत
81.66
स्ट्राइक रेट
172.53
शतक
1
नया सितारा
पाटीदार का प्लेऑफ धमाका — 112* का तूफान
रजत पाटीदार ने सिर्फ 5 प्लेऑफ मैचों में 81.66 के औसत और 172.53 के स्ट्राइक रेट से 245 रन बनाए। उनका 112* शतक टॉप-5 में एकमात्र शतक है। 2022 से खेलते हुए पाटीदार ने कम मैचों में सबसे ज्यादा विस्फोटक प्रदर्शन किया।
112*
सर्वोच्च स्कोर
(एकमात्र शतक)
172.5
स्ट्राइक रेट
(सर्वोच्च)
81.66
बल्लेबाजी औसत
(सर्वोच्च)
245
कुल रन
(5 मैचों में)
20
चौके
15
छक्के
खिलाड़ी Mat Runs HS Ave SR 100 50 4s 6s
V Kohli 17 396 70* 26.4 121.1 0 2 30 11
AB de Villiers 9 268 79* 38.28 146.44 0 3 18 11
CH Gayle 7 250 89 35.71 140.44 0 2 21 18
RM Patidar 5 245 112* 81.66 172.53 1 1 20 15
MA Agarwal 5 128 41 25.6 128.0 0 0 15 4
स्रोत: ESPN Cricinfo | IPL प्लेऑफ आंकड़े

रजत पाटीदार शतक लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी

कप्तान रजत पाटीदार एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आरसीबी के लिए प्लेऑफ में शतक लगाया है। 2022 में उन्होंने शतक लगाकर इतिहास रचा था। वह प्लेऑफ में शतक लगाने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बने थे। उनका औसत 81.66 और स्ट्राइक रेट 172.53 का है। उन्होंने सिर्फ 5 मैच खेले हैं। मयंक अग्रवाल पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 128 रन बनाए हैं।

धर्मशाला में पहली बार खेलेगी गुजरात

शुभमन गिल की अगुआई वाली गुजरात टाइटंस पहली बार धर्मशाला में खेलेगी। साल 2022 में गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल में जुड़ी थी, लेकिन चार सत्र बाद भी वह एक भी मैच धर्मशाला में नहीं खेली है। पूरी खबर पढ़ें