इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026)के फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 29 रन देकर 2 विकेट झटके, लेकिन डेथ ओवर्स में वह सिर्फ एक ही सफलता हासिल कर पाए। इस तरह से वह आईपीएल के डेथ ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में ड्वेन ब्रावो से आगे निकलने चूक गए।
आईपीएल डेथ ओवर्स में केवल ड्वेन ब्रावो और भुवनेश्वर कुमार ही 100 से ज्यादा विकेट ले सके हैं। ब्रावो को 102 विकेट हैं। भुवनेश्वर के 101 विकेट हैं। आईपीएल 2026 में 28 विकेट चटकाने वाले भुवनेश्वर कुमार ने डेथ ओवर्स में 8 विकेट झटके हैं। ब्रावो ने 125 पारी में 102 विकेट लिए हैं। भुवनेश्वर कुमार ने 164 पारियों में 101 विकेट लिए हैं।
हर्षल पटेल भी टॉप-5 में
आईपीएल डेथ ओवर्स में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज लसिथ मलिंगा है। उन्होंने 109 पारियों में 90 विकेट लिए हैं। जसप्रीत बुमराह ने 139 पारियों में 87 विकेट लिए हैं। हर्षल पटेल ने 83 पारियों में 70 विकेट लिए हैं। ब्रावो और मलिंगा को छोड़कर तीनों गेंदबाज अभी भी आईपीएल का हिस्सा हैं।
वैभव सूर्यवंशी के नाम हुआ ऑरेंज कैप
आईपीएल 2026 के फाइनल में आरसीबी के खिलाफ गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और उनके साथी ओपनर साई सुदर्शन अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी के नाम ऑरेंज कैप हो गया। वैभव सूर्यवंशी ने 16 पारियों में 48.50 के औसत और 237.31 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए हैं। पूरी खबर पढ़ें।
