इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आखिरी ओवर अक्सर मैच का रुख बदल देता है, लेकिन कुछ बल्लेबाजों ने इस ओवर को रन बरसाने का मंच बना दिया। पारी के 20वें ओवर में 25 या उससे अधिक रन बनाना टी20 क्रिकेट की सबसे कठिन उपलब्धियों में से एक माना जाता है। आईपीएल के इतिहास में पारी के अंतिम ओवर में 25 या उससे अधिक रन बनाने का कारनामा गिने-चुने बल्लेबाजों ने ही किया है।

इस सूची में रविंद्र जडेजा सबसे ऊपर हैं। रविंद्र जडेजा ने 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के आखिरी ओवर में 36 रन ठोककर रिकॉर्ड बनाया था। रोमारियो शेफर्ड, ऋषभ पंत, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या और हाल ही में डोनोवन फेरेरा जैसे बल्लेबाजों ने भी अंतिम ओवर में विस्फोटक बल्लेबाजी कर अपने नाम इस खास सूची में दर्ज कराए हैं।

डोनोवन फेरेरा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की पारी के अंतिम ओवर में 26 रन बटोरकर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया है। आइए जानते हैं आईपीएल इतिहास में पारी के अंतिम ओवर में 25 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में।

IPL की एक पारी के अंतिम ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-15 बल्लेबाज

खिलाड़ीबल्लेबाज द्वारा अंतिम ओवर में बनाए गए रनटीमविपक्षी टीममैदान, शहरतिथि
रविंद्र जडेजा36 रनचेन्नई सुपर किंग्सरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुवानखेड़े स्टेडियम, मुंबई25 अप्रैल 2021
रोमारियो शेफर्ड32 रनमुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्सवानखेड़े स्टेडियम, मुंबई7 अप्रैल 2024
ऋषभ पंंत30 रनदिल्ली कैपिटल्सगुजरात टाइटंसअरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली24 अप्रैल 2024
रिंकू सिंह30 रनगुजरात टाइटंसकोलकाता नाइट राइडर्सनरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद9 अप्रैल 2023
श्रेयस अय्यर28 रनदिल्ली डेयरडेविल्सकोलकाता नाइट राइडर्सअरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली27 अप्रैल 2018
हार्दिक पंड्या28 रनराइजिंग पुणे सुपरजायंटमुंबई इंडियंसमहाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे6 अप्रैल 2017
अब्दुल समद26 रनराजस्थान रॉयल्सलखनऊ सुपर जायंट्ससवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर19 अप्रैल 2025
जोफ्रा आर्चर26 रनराजस्थान रॉयल्सचेन्नई सुपर किंग्सशारजाह क्रिकेट स्टेडियम शारजाह22 सितंबर 2020
एबी डिविलियर्स26 रनपुणे वॉरियर्सरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुमहाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे2 मई 2013
डोनोवन फेरेरा26 रनगुजरात टाइटंसराजस्थान रॉयल्समहाराजा यादवेंद्र सिंह इंटनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़29 मई 2026
हार्दिक पंड्या26 रनराजस्थान रॉयल्समुंबई इंडियंसमुंबई इंडियंस जायद क्रिकेट स्टेडियम, अबुधाबी25 अक्टूबर 2020
ऋषभ पंत26 रनदिल्ली डेयरडेविल्ससनराइजर्स हैदराबादसनराइजर्स हैदराबाद अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली10 मई 2018
रोहित शर्मा26 रनमुंबई इंडियंसकिंग्स XI पंजाबवानखेड़े स्टेडियम, मुंबई29 अप्रैल 2013
मार्कस स्टोइनिस26 रनसनराइजर्स हैदराबादपंजाब किंग्सराजीव गांधी इंटरनेशल स्टेडियम, हैदराबाद12 अप्रैल 2025
अभिषेक पोरेल25 रनपंजाब किंग्सदिल्ली कैपिटल्समहाराजा यादवेंद्र सिंह इंटनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़23 मार्च 2024