इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को इंडिया का त्यौहार माना जाता है। यह टी20 टूर्नामेंट पिछले 19 सालों में भारतीय क्रिकेट का एक खास स्तंभ बन चुका है। अब इस टूर्नामेंट के एक खास विस्तार की योजना सामने आ रही है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल के मैनेजमेंट की तरफ से आईपीएल 2027 को लेकर एक खास योजना बनाई जा रही है। इसके तहत आईपीएल के 20वें सीजन से एक मैच कम से कम एडिलेड ओवल में करवाने का प्लान बन रहा है।
ऑस्ट्रेलियाई वेबसाइट (SEN.com) की एक रिपोर्ट के अनुसार एडिलेड ओवर आईपीएल के अगले सीजन यानी अगले मार्च से होस्ट करने के लिए उत्सुक है। यह आइडिया एडिलेड ओवल के चेयरमैन जैमी ब्रिग्स (Jamie Briggs) और SACA (साउथ ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन) के चीफ विल रेनर का है।
इसकी जानकारी कई स्थानीय स्पॉन्सर्स बड़े उद्योगपतियों को भी पिछले कुछ हफ्तो में दी गई है। हालांकि, अभी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पास यह प्रपोजल नहीं गया लेकिन जल्द ही बातचीत हो सकती है।
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया,”एडिलेड ओवल की तरफ से यह योजना काफी विस्तृत तौर पर बनाई जा रही है। इसको रिवर्स व्यवस्था के तहत भी करवाने की योजना है। जैसे बिग बैश लीग के मैच की मेजबानी चेन्नई करेगा और ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में आईपीएल के शुरुआती सीजन मैच हो सकता है।”
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलियाई सरकार को दी गई जानकारी
सेन मीडिया की रिपोर्ट में यह भी जानकारी मिली है कि इस योजना के बारे में एडिलेड ओवल की तरफ से साउथ ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख पीटर मलिनोस्कस, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चेयरमैन माइक बेयर्ड, ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्री डॉन फरेल को जानकारी दी जा चुकी है।
वहीं इस योजना पर इन सभी लोगों ने एक सकारात्मक फीडबैक दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग को भी शेफील्ड शील्ड के दौरान इस प्लान की जानकारी दी गई थी।
‘कोविड वैक्सीन से गई जान’: शेन वॉर्न की मौत पर बेटे का बड़ा बयान, सरकार पर लगाया सीधा आरोप
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न का 2022 में थाईलैंड में निधन हुआ था। अब इसके चार साल बाद दिग्गज क्रिकेटर के बेटे ने उनकी मौत के लिए कोविड वैक्सीन पर आरोप लगाते हुए सरकार को दोषी ठहराया है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
