आईपीएल 2026 में 200 प्लस रनों का आंकड़ा आम बात नजर आ रहा है। इस सीजन अभी तक 50 मैचों में से 36 मैचों में किसी ना किसी टीम ने कम से कम 200 प्लस रनों का आंकड़ा जरूर छुआ है। वहीं एक मौका ऐसा भी था जब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स ने 265 रन का लक्ष्य भी चेज कर लिया था। फिर RCB बनाम SRH मैच 2024 का वह रिकॉर्ड नहीं टूट पाया है जिसमें एक मैच में सबसे ज्यादा रन बने थे।

अगर आईपीएल के एक मैच में सबसे ज्यादा रनों के मामले की बात करें तो 2026 में 200 प्लस रनों की बाढ़ के बावजूद अभी तक एक मैच में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड नहीं टूटा है। यह रिकॉर्ड है 2024 के उस मैच के नाम जब आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक मैच में 549 रन बने थे। यह आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा मैच रहा है रनों के लिहाज से।

साथ ही टॉप 6 की बात करें तो सिर्फ एक मैच ही इस लिस्ट में 2026 का शामिल है। टॉप 6 मैचों में साल 2024 के चार मुकाबले शामिल हैं जब एक मैच में रनों का अंबार लगा था। अभी तक आईपीएल में कुल छह मैच ही ऐसे हुए हैं जिसमें 500 प्लस रन ओवरऑल बने हैं। उसमें से चार मुकाबले 2024 के हैं और एक 2025 व एक 2026 का है।

IPL के एक मैच में बने सबसे ज्यादा रनों की सूची

टीम 1टीम 2कुल रनकुल विकेटओवररन रेट स्थानमैच की तारीख
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुसनराइजर्स हैदराबाद5491040.013.72बेंगलुरु15 अप्रैल 2024
दिल्ली कैपिटल्सपंजाब किंग्स529638.513.62दिल्ली25 अप्रैल 2026
सनराइजर्स हैदराबादराजस्थान रॉयल्स5281240.013.2हैदराबाद23 मार्च 2025
कोलकाता नाइट राइडर्सपंजाब किंग्स523838.413.52कोलकाता, ईडन गार्डन्स26 अप्रैल 2024
सनराइजर्स हैदराबादमुंबई इंडियंस523840.013.07हैदराबाद27 मार्च 2024
दिल्ली कैपिटल्समुंबई इंडियंस5041340.012.6दिल्ली27 अप्रैल 2024
मुंबई इंडियंससनराइजर्स हैदराबाद492938.412.72मुंबई, वानखेड़े29 अप्रैल 2026
सनराइजर्स हैदराबादपंजाब किंग्स492838.312.77हैदराबाद12 अप्रैल 2025
गुजरात टाइटंसपंजाब किंग्स4751040.011.87अहमदाबाद25 मार्च 2025
कोलकाता नाइट राइडर्सलखनऊ सुपर जायंट्स4721040.011.8कोलकाता, ईडन गार्डन्स8 अप्रैल 2025

यशस्वी नंबर 1, अभिषेक-इशान भी शामिल; IPL की सभी 10 टीमों के लिए सबसे तेज पचासा लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट

आईपीएल 2026 में अभिषेक शर्मा 15 गेंद पर हैदराबाद के लिए और वैभव सूर्यवंशी तीन बार 15 गेंद पर राजस्थान के लिए पचासा ठोक चुके हैं। जानते हैं आईपीएल में सभी 10 टीमों के लिए सबसे तेज पचासा लगाने वाले खिलाड़ियों के नाम:-