IPL: ऑरेंज कैप पर विदेशी बल्लेबाजों का दबदबा, लगातार 2 साल पर्पल कैप जीतने वाले अकेले गेंदबाज हैं भुवनेश्वर कुमार; देखें पूरी लिस्ट
आईपीएल 2014 को छोड़ किसी भी सीजन विजेता टीम का बल्लेबाज ऑरेंज कैप हासिल नहीं कर पाया है। आईपीएल 2008 और 2016 को छोड़कर किसी भी सीजन टूर्नामेंट का चैंपियन बनने वाली टीम का गेंदबाज पर्पल कैप अपने पास नहीं रख पाया।

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के अब तक 13 सीजन हो चुके हैं। हर सीजन कई नए कीर्तिमान बनते हैं और कई पुराने रिकॉर्ड्स टूटते हैं। क्रिकेट फैंस की सबसे ज्यादा नजर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने यानी ऑरेंज कैप (Orange Cap) हासिल करने और सबसे ज्यादा विकेट लेने यानी पर्पल कैप (Purple Cap) हथियाने वाले खिलाड़ी पर होती है।
यह भी एक संयोग है कि सिर्फ 2014 को छोड़ किसी भी सीजन विजेता टीम का बल्लेबाज ऑरेंज कैप हासिल नहीं कर पाया है। आईपीएल 2014 में रॉबिन उथप्पा ने ऑरेंज कैप हासिल की थी। तब वह कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) का हिस्सा थे और उस सीजन गौतम गंभीर की अगुआई में केकेआर (KKR) ने आईपीएल का खिताब भी जीता था। वैसे अब तक सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप जीतने वाली टीम की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद टॉप पर है। उसके 2 बल्लेबाज 4 सीजन ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा चुके हैं। डेविड वार्नर ने 3 और केन विलियमसन ने एक सीजन ऐसा किया है।
दूसरे नंबर पर विराट कोहली की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर है। उसकी ओर से क्रिस गेल ने 2 और विराट कोहली ने एक सीजन ऑरेंज कैप जीती है। चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के 2-2 बल्लेबाज ऑरेंज कैप जीत चुके हैं। पांच बार खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस की ओर से सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही यह उपलब्धि अपने नाम कर पाए हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने जीती है सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप
साल | विजेता (खिलाड़ी) | पारी | रन | उच्चतम स्कोर | औसत | स्ट्राइक रेट | 50 | 100 | 4s | 6s |
2020 | केएल राहुल (KXIP) | 14 | 670 | 132* | 55.83 | 129.34 | 5 | 1 | 58 | 23 |
2019 | डेविड वार्नर (SRH) | 12 | 692 | 100 | 69.2 | 143.87 | 8 | 1 | 57 | 21 |
2018 | केन विलियमसन (SRH) | 17 | 735 | 84 | 52.5 | 142.44 | 8 | 0 | 64 | 28 |
2017 | डेविड वार्नर (SRH) | 14 | 641 | 126 | 58.27 | 141.81 | 4 | 1 | 63 | 26 |
2016 | विराट कोहली (RCB) | 16 | 973 | 113 | 81.08 | 152.03 | 7 | 4 | 83 | 38 |
2015 | डेविड वार्नर (SRH) | 14 | 562 | 91 | 43.23 | 156.54 | 7 | 0 | 65 | 21 |
2014 | रॉबिन उथप्पा (KKR) | 16 | 660 | 83 | 44 | 137.78 | 5 | 0 | 74 | 18 |
2013 | माइकल हसी (CSK) | 17 | 733 | 95 | 52.35 | 129.5 | 0 | 0 | 81 | 17 |
2012 | क्रिस गेल (RCB) | 14 | 733 | 128 | 61.08 | 160.74 | 7 | 1 | 46 | 59 |
2011 | क्रिस गेल (RCB) | 12 | 608 | 107 | 67.55 | 183.13 | 3 | 2 | 57 | 44 |
2010 | सचिन तेंदुलकर (MI) | 15 | 618 | 89 | 47.53 | 132.61 | 5 | 0 | 86 | 3 |
2009 | मैथ्यू हेडन (CSK) | 12 | 572 | 89 | 52 | 144.81 | 5 | 0 | 60 | 22 |
2008 | शॉन मार्श (KXIP) | 11 | 616 | 115 | 68.44 | 139.68 | 5 | 1 | 59 | 26 |
आईपीएल 2008 और 2016 को छोड़कर किसी भी सीजन टूर्नामेंट का चैंपियन बनने वाली टीम का गेंदबाज पर्पल कैप अपने पास नहीं रख पाया। साल 2008 में राजस्थान रॉयल्स के सोहेल तनवीर और 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार ने पर्पल कैप पर कब्जा जमाया था। उन दोनों सीजन इन्हीं टीमों ने आईपीएल की ट्रॉफी भी जीती थी।
ड्वेन ब्रावो और भुवनेश्वर कुमार ही जीत पाए हैं 2-2 बार पर्पल कैप
आईपीएल में सबसे ज्यादा बार पर्पल कैप जीतने वाली टीम की बात करें तो चेन्नई सुपरकिंग्स टॉप पर है। उसके तीन गेंदबाजों ने 4 बार यह उपलब्धि अपने नाम की है। चेन्नई के ड्वेन ब्रावो ने 2 सीजन पर्पल कैप जीती है। उनके अलावा एसआरएच के भुवनेश्वर कुमार ही दो सीजन पर्पल कैप अपने नाम कर पाए हैं।
चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा बार जीती है पर्पल कैप
साल | खिलाड़ी | टीम | मैच | विकेट | औसत | इकॉनमी | स्ट्राइक रेट | 4W | 5W |
2020 | कगिसो रबाडा | दिल्ली कैपिटल्स | 17 | 30 | 18.26 | 8.34 | 13.3 | 2 | 0 |
2019 | इमरान ताहिर | चेन्नई सुपरकिंग्स | 17 | 26 | 16.57 | 6.69 | 14.84 | 2 | 0 |
2018 | एंड्रयू टाई | किंग्स इलेवन पंजाब | 14 | 24 | 18.66 | 8 | 14 | 3 | 0 |
2017 | भुवनेश्वर कुमार | सनराइजर्स हैदराबाद | 14 | 26 | 14.19 | 7.05 | 12 | 0 | 1 |
2016 | भुवनेश्वर कुमार | सनराइजर्स हैदराबाद | 17 | 23 | 21.3 | 7.42 | 17.2 | 1 | 0 |
2015 | ड्वेन ब्रावो | चेन्नई सुपरकिंग्स | 17 | 26 | 16.38 | 8.14 | 12 | 0 | 0 |
2014 | मोहित शर्मा | चेन्नई सुपरकिंग्स | 16 | 23 | 19.65 | 8.39 | 14 | 1 | 0 |
2013 | ड्वेन ब्रावो | चेन्नई सुपरकिंग्स | 18 | 32 | 15.53 | 7.95 | 11.7 | 1 | 0 |
2012 | मोर्ने मोर्कल | दिल्ली डेयरडेविल्स | 16 | 25 | 18.12 | 7.19 | 15.1 | 1 | 0 |
2011 | लसिथ मलिंगा | मुंबई इंडियंस | 16 | 28 | 13.39 | 5.95 | 13.5 | 0 | 1 |
2010 | प्रज्ञान ओझा | डेक्कन चार्जर्स | 16 | 21 | 20.42 | 7.29 | 16.8 | 0 | 0 |
2009 | आरपी सिंह | डेक्कन चार्जर्स | 16 | 23 | 18.13 | 6.98 | 15.5 | 1 | 0 |
2008 | सोहेल तनवीर | राजस्थान रॉयल्स | 11 | 22 | 12.09 | 6.46 | 11.22 | 1 | 1 |