इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब बल्लेबाजों का ऐसा दौर चल रहा है, जहां 250 रन का आंकड़ा भी आम होता जा रहा है। कभी टी20 क्रिकेट में 200 पार करना बड़ी बात माना जाता था, लेकिन IPL में अब टीमें लगातार 250 या उससे ज्यादा स्कोर खड़ा कर रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि लीग की 10 में से छह टीमों ने कुल 16 बार 250 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है। हालांकि, इतनी बड़ी पारियां खेलने के बावजूद तीन मौकों पर टीमों को हार का सामना भी करना पड़ा।

इस सूची में सनराजर्स हैदराबाद जैसी टीमों का दबदबा साफ नजर आता है, जिसने कई बार 270 के पार तक स्कोर पहुंचाया। आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 250+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के नाम है। सनराइजर्स हैदराबाद ने कई बार 260 और 270 रन के पार स्कोर बनाए हैं, जिसमें 287/3 (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ) लीग के सबसे बड़े स्कोर में शामिल है। इसके अलावा 286/6, 278/3 और 277/3 जैसे स्कोर भी इसी टीम के नाम दर्ज हैं, जो दिखाता है कि उनकी बल्लेबाजी कितनी आक्रामक रही है।

अन्य टीमों ने भी दिखाया दम

सनराइजर्स हैदराबाद के अलावा पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जांयट्स ने भी 250+ स्कोर बनाकर अपनी ताकत दिखाई है। खासकर कोलकाता और पंजाब ने 260 रन के पार स्कोर बनाकर साबित किया है कि अब IPL बल्लेबाजों का खेल बन चुका है।

बड़ी पारियां, फिर भी मिली हार

आईपीएल में 250 रन या उससे ज्यादा का स्कोर भी जीत की गारंटी नहीं होती। आंकड़ों के मुताबिक 16 में से 3 बार ऐसा हुआ जब टीम ने 250+ स्कोर बनाया, लेकिन फिर भी हार गई। इसका सबसे बड़ा उदाहरण तब देखने को मिला जब दिल्ली कैपिटल्स ने 264/2 का विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन पंजाब किंग्स ने उसे हासिल कर लिया। इसी तरह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स भी 250+ का स्कोर बनाने के बावजूद हार चुकी हैं। आइए जानते हैं कि किन-किन टीमों ने यह कीर्तिमान छुआ और कब-कब इतने बड़े स्कोर बने।

IPL में 250 या उससे ज्यादा रन बनाने वाली टीमों की पूरी सूची

टीमस्कोरओवरRRविपक्षी टीमनतीजामैच की तिथिशहरमैदान
सनराइजर्स हैदराबाद287/32014.35रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुजीत15 अप्रैल 2024बेंगलुरुएम चिन्नास्वामी स्टेडियम
सनराइजर्स हैदराबाद286/62014.3राजस्थान रॉयल्सजीत23 मार्च 2025हैदराबादराजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम
सनराइजर्स हैदराबाद278/32013.9कोलकाता नाइट राइडर्सजीत25 मई 2025दिल्लीअरुण जेटली स्टेडियम
सनराइजर्स हैदराबाद277/32013.85मुंबई इंडियंसजीत27 मार्च 2024हैदराबादराजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम
कोलकाता नाइट राइडर्स272/72013.6दिल्ली कैपिटल्सजीत03 अप्रैल 2024विशाखापत्तनमडॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम
सनराइजर्स हैदराबाद266/72013.3दिल्ली कैपिटल्सजीत20 अप्रैल 2024दिल्लीअरुण जेटली स्टेडियम
पंजाब किंग्स265/418.514.07दिल्ली कैपिटल्सजीत25 अप्रैल 2026दिल्लीअरुण जेटली स्टेडियम
दिल्ली कैपिटल्स264/22013.2पंजाब किंग्सहार25 अप्रैल 2026दिल्लीअरुण जेटली स्टेडियम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु263/52013.15पुणे वॉरियर्सजीत23 अप्रैल 2013बेंगलुरुएम चिन्नास्वामी स्टेडियम
पंजाब किंग्स262/218.414.03कोलकाता नाइट राइडर्सजीत26 अप्रैल 2024कोलकाताईडन गार्डन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु262/72013.1सनराइजर्स हैदराबादहार15 अप्रैल 2024बेंगलुरुएम चिन्नास्वामी स्टेडियम
कोलकाता नाइट राइडर्स261/62013.05पंजाब किंग्सहार26 अप्रैल 2024कोलकाताईडन गार्डन
लखनऊ सुपर जायंट्स257/52012.85पंजाब किंग्सजीत28 अप्रैल 2023मोहाली, चंडीगढ़पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम
दिल्ली कैपिटल्स257/42012.85मुंबई इंडियंसजीत27 अप्रैल 2024दिल्लीअरुण जेटली स्टेडियम
पंजाब किंग्स254/72012.7लखनऊ सुपर जायंट्सजीत19 अप्रैल 2026न्यू चंडीगढ़महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु250/32012.5चेन्नई सुपर किंग्सजीत5 अप्रैल 2026बेंगलुरुएम चिन्नास्वामी स्टेडियम

गेंद से इश्क करने वाला गेंदबाज: प्रवीण कुमार के मंत्र ने भुवनेश्वर कुमार को बनाया IPL का ‘स्विंग किंग’

गेंद को समझने और उससे ‘इश्क’ करने की आदत ने भुवनेश्वर कुमार को IPL का सबसे खतरनाक स्विंग गेंदबाज बना दिया। प्रवीण कुमार के मंत्र ने कैसे उनकी किस्मत बदली, पूरी कहानी पढ़ने के लिए क्लिक करें।