इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने अपने इंटरव्यू में कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि दाऊद इब्राहिम की तरफ से उनको धमकियां मिली थीं। वहीं 62 वर्षीय मोदी ने यह भी बताया कि उनके ऊपर तीन जानलेवा हमले के प्रयास भी हुए थे। इतना ही नहीं लंदन में उनके बेटे का अपहरण भी करवाया गया था।
एएनआई से बात करते हुए ललित मोदी ने बताया,”यही सबसे बड़ा कारण है। उसने (दाऊद इब्राहिम ने) मेरे ऊपर तीन बार जानलेवा हमले के प्रयास करवाए थे। दाऊद ने खुद यह कहा था। वह तीन बार चूक गया। कारण यह था कि मैंने उसकी मैच फिक्स करवाने की बात नहीं मानी। अगर आप पहले तीन साल देखें जब तक मैंने मैनेजमेंट संभाला, तब तक कतई फिक्सिंग नहीं हुई। यही माफिया के द्वारा पसंद नहीं किया गया।”
ललित मोदी ने आगे कहा,”लेकिन इसका प्रमुख कारण था कि उसने सोचा था कि मैं आईपीएल 2 (2009) से हट जाऊंगा। कई शर्तें लगी थीं कि आईपीएल 2009 नहीं होगा। बॉम्बे पुलिस के पास हर बात की रिकॉर्डिंग है। बॉम्बे पुलिस ने मुझे Z सिक्योरिटी भी दी थी। मेरे घर के बाहर बॉम्बे में शूटआउट हुआ था। जोहानिसबर्ग और केपटाउन में मुझ पर हमले के प्रयास हुए, लेकिन साउथ अफ्रीका की सरकार ने मुझे बचाया।”
मोदी ने आगे बताया,”मोंटेनेगरो में भी मुझे पर हमले का प्रयास हुआ। मेरे बेटे का लंदन में अपहरण किया गया। मैंने यह कहानी कभी किसी को नहीं बताई। मेरे पास रात 3.30 बजे उस आदमी का कॉल आया जो आईपीएल मैचों पर नजर बनाए हुए था। वह लंदन में रहता था और फिक्सिंग की डील करने वाला आदमी लग रहा था। उसने कहा कि तुम्हें आना है और बाबा नाम के आदमी से तुरंत मिलना है। मैं बाबा के पेंटहाउस गया, वहां एमएफ हुसैन की एक के बाद एक पेंटिंग लगी हुई थीं। उसने कहा कि मुझे आईपीएल टीम चाहिए। मैंने कहा कि मुझे दाऊद से दिक्कत है। उसने कहा रुको मैं एक मिनट में सब सही करता हूं।”
पूर्व आईपीएल चीफ ने आगे कहा,”वह अपनी छत पर गया और सैटेलाइट फोन से दाऊद को फोन लगा दिया। मैंने अपनी पैंट में ही टाइलेट कर दी थी। यह 2012 में हुआ। मुझे नहीं पता कि दाऊद कहां था जब मैंने उससे फोन पर बात की। यह मेरा रिकॉर्डेड स्टेटमेंट है। दाऊद ने कहा मैंने ललित मोदी के साथ सारे मुद्दे सुलझा लिए हैं। लेकिन मैंने कुछ भी नहीं सुलझाया और मैंने कहा कि मैं क्रिकेट से रिटायर हो जाऊंगा। मैंने अपने शब्द दे दिए। बाबा दाऊद का ही दोस्त था।”
2008 में आईपीएल लॉन्च करने वाले और पूरा कॉन्सेप्ट तैयार करने वाले ललित मोदी का कार्यकाल विवादों के साथ खत्म हुआ। 2010 में बीसीसीआई ने उन्हें फाइनेंशियल विवादों के लिए सस्पेंड किया और बाद में उनके ऊपर लाइफटाइम बैन लगा दिया। हालांकि, बाद में ललित मोदी ने कहा था कि उनके ऊपर गलत आरोप लगाए गए और यह सब एक पॉलिटिकल स्टंट था।
10 हजार से ज्यादा रन, IPL में भी RCB का रहे हिस्सा; सिर्फ 32 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेटर ने ले लिया संन्यास
भारत के लिए WTC फाइनल टीम का हिस्सा रहे और 10 हजार से ज्यादा करियर रन बनाने वाले खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। आरसीबी के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने महज 32 साल की उम्र में रिटायरमेंट ले लिया है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
