आईपीएल का 19वां संस्करण शुरू होने वाला है। उसी बीच कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड भी सामने आ रहे हैं। उसी में से एक रिकॉर्ड है आईपीएल में सबसे तेज शतक का। इस लिस्ट के टॉप 5 में दो भारतीय मौजूद हैं और सबसे खास नाम है वैभव सूर्यवंशी का। 14 वर्षीय वैभव हाल ही में बीसीसीआई अवॉर्ड्स में क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ने की हुंकार भर चुके हैं। वहीं अभिषेक शर्मा भी लंबे समय से एक से बढ़कर एक पारियां खेल रहे हैं।

फिलहाल क्रिस गेल के नाम सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड है, मगर यह रिकॉर्ड कभी भी टूट सकता है। क्रिस गेल ने साल 2013 में आईपीएल में 30 गेंद पर शतक लगाया था। उसके बाद 12 सीजन में कोई भी यह रिकॉर्ड तोड़ नहीं पाया। पिछले सीजन वैभव सूर्यवंशी करीब पहुंचे थे, लेकिन वह इस रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाए। तो नजर डालते हैं टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट पर और देखते हैं आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी कौन हैं।

आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज

खिलाड़ीगेंदबनामसाल
क्रिस गेल30पुणे वॉरियर्स2013
वैभव सूर्यवंशी35गुजरात टाइटंस 2025
युसुफ पठान37मुंबई इंडियंस2010
हेनरिक क्लासेन37कोलकाता नाइट राइडर्स 2025
डेविड मिलर38आरसीबी2013
ट्रेविस हेड39आरसीबी2024
प्रियांश आर्या39चेन्नई सुपर किंग्स2025
अभिषेक शर्मा40पंजाब किंग्स2025
विल जैक्स41गुजरात टाइटंस2024
एडम गिलक्रिस्ट42मुंबई इंडियंस2008

इस तालिका में देख सकते हैं कि 10 में से छह सबसे तेज शतक पिछले तीन आईपीएल सीजन में आए हैं, लेकिन नंबर 1 पर क्रिस गेल 13 साल से काबिज हैं। अब क्रिस गेल का रिकॉर्ड कब और कौन तोड़ता है यह देखना बेहद दिलचस्प होगा। फिलहाल मौजूदा समय में ऐसे धाकड़ बल्लेबाज आ चुके हैं जो इस रिकॉर्ड को तोड़ने का दमखम रखते हैं। आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी और देखना होगा कि क्या यह रिकॉर्ड आगामी सीजन में टूट पाता है या नहीं।

यह भी पढ़ें- भारत के लिए सबसे तेज टेस्ट शतक लगाने वाले 10 बल्लेबाज, शीर्ष खिलाड़ी ने 42 साल पहले किया था डेब्यू
यह भी पढ़ें- IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ताकत और कमजोरी; संजू के आने से बढ़ी ताकत, जडेजा के जाने का नुकसा