आईपीएल के 18 सीजन बीत चुके हैं और 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होगी। आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इस लीग के बेस्ट बैटर, बॉलर, कप्तान, ऑलराउंडर, विकेटकीपर, टीम का उन्होंने चयन किया। वॉन ने आईपीएल का बेस्ट बैटर विराट कोहली को बताया और इसके लिए रोहित शर्मा, क्रिस गेल जैसे खिलाड़ियों को इग्नोर किया। वहीं उन्होंने बेस्ट टीम के लिए सीएसके और आरसीबी का चयन नहीं किया।
कोहली-बुमराह को चुना बेस्ट बैटर-बॉलर
माइकल वॉन से क्रिकबज पर सबसे पहले आईपीएस के बेस्ट बल्लेबाज का चयन करने को कहा गया और उन्होंने इसके लिए क्रिस गेल, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, जोस बटलर का नाम लिया, लेकिन आखिर में विराट कोहली को बेस्ट बैटर बताया। उन्होंने कहा कि वो पिछले कई साल के स्टार बैटर हैं और उनका सफर अब भी जारी है। वॉन से फिर बेस्ट बॉलर के बारे में पूछा गया और इसके लिए उन्होंने राशिद खान, लसिथ मलिंगा का नाम लिया और फिर बताया कि बेस्ट बॉलर तो जसप्रीत बुमराह ही हैं।
मुंबई इंडियंस बेस्ट टीम, धोनी बेस्ट कप्तान
वॉन ने इसके बाद पूछा गया कि आपकी नजर में बेस्ट आईपीएल कैप्टन कौन हैं तो उन्होंने रोहित शर्मा और एमएस धोनी के नाम पर विचार करते हुए आखिरी में धोनी को बेस्ट कप्तान का खिताब दिया। बेस्ट आईपीएल टीम ऑफ ऑल टाइम के लिए वॉन ने सीएसके और मुंबई इंडियंस में से मुंबई को चुना। बेस्ट आईपीएल विकेटकीपर के रूप में उन्होंने सबसे पहले क्विंटन डिकॉक का नाम लिया, लेकिन फिर कहा कि यहां सिर्फ और सिर्फ एक ही हैं और वो कप्तान भी रहे हैं और वो एमएस धोनी हैं।
हार्दिक पंड्या बेस्ट ऑलराउंडर
वॉन ने बेस्ट आईपीएल ऑलराउंडर के बारे में बात करते हुए डीजे ब्रावो के बारे में कहा कि वो कमाल के रहे हैं और फिर उन्होंने किरोन पोलार्ड का भी नाम लिया, लेकिन आखिर में बेस्ट ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पंड्या का चयन किया। वॉन से जब बेस्ट आईपीएल मोमेंट के बारे में पूछा गया तब उन्होंने इसके लिए शेन वॉर्न का नाम लेते हुए कहा कि जब उनकी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स पहले सीजन में विनर बनी थी वो मेरे लिए आईपीएल के बेस्ट मोमेंट था।
ये खबरें भी पढ़ें
