IPL Auction: गौतम गंभीर ने बताया कौन हो सकता है अगला आंद्रे रसेल, पंजाब और हैदराबाद के लिए होंगे उपयोगी
जेमिसन ने अब तक छह टेस्ट, दो वनडे और चार टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ फरवरी 2020 में डेब्यू किया था। पहले ही टेस्ट मैच में उन्होंने चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली और हनुमा विहारी को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया था।

आईपीएल 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी गुरुवार (18 फरवरी) के चेन्नई में होगी। नीलामी में 292 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। ग्लेन मैक्सवेल, हरभजन सिंह, स्टीव स्मिथ, शाकिब अल हसन जैसे खिलाड़ियों पर सबकी नजर होगी। एक तरफ सभी मैक्सवेल और स्मिथ जैसे खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं तो दूसरी ओर कोलकाता नाइटराइडर्स के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने न्यूजीलैंड के नए स्टार कायेल जेमिसन को अगला आंद्रे रसेल बताया है।
गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, ‘‘कायेल जेमिसन इस समय बड़ा नाम नहीं है, लेकिन वह एक बड़ा सुपरस्टार बनकर सामने आ सकता है। सभी फ्रैंचाइजियों के लिए उन्हें अपने पास रखने के लिए यह सही ऑक्शन है। जेमिसन को आप लंबे समय तक टीम में रख सकते हैं। वह सात फीट का है। 140 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद करने के अलावा वह लंबे शॉट भी लगा सकता है। वह शायद अगला आंद्रे रसेल बन सकता है। किंग्स इलेवन (पंजाब किंग्स) जैसी फ्रेंचाइजी के अलावा अन्य टीमें जेमिसन के बारे में सोच सकती है।’’
IPL 2021 Auction: हरभजन सिंह और केदार जाधव समेत 5 भारतीय दिग्गजों का बिकना मुश्किल
जेमिसन ने अब तक छह टेस्ट, दो वनडे और चार टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ फरवरी 2020 में डेब्यू किया था। पहले ही टेस्ट मैच में उन्होंने चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली और हनुमा विहारी को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया था। इसके अलावा 44 रन भी बनाए थे। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले महीने एक टेस्ट की दोनों पारियों को मिलाकर 11 विकेट लिए थे। तीनों फॉर्मेट में जेमिसन का स्ट्राइक रेट 100 से ज्यादा है।
गंभीर ने कहा, ‘‘पंजाब के अलावा सनराइजर्स की टीम भी उन पर बोली लगा सकती है, क्योंकि जेमिसन नए गेंद से गेंदबाजी करने के अलावा नंबर 6 या 7 पर स्पिन और तेज गेंदबाजों को दूर मार सकते हैं।’’ इस बार की नीलामी छोटी होगी और सिर्फ 292 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। 8 टीमों को मिलाकर कुल 61 जगह खाली है। दुनिया की सबसे अमीर टी20 लीग में हिस्सा लेने के लिए 1,097 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। उनमें से 292 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया।