आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2027 के लिए अब खिलाड़ियों की अदला-बदली का दौर शुरू हो गया है। दिल्ली कैपिटल्स अब तक इस प्रक्रिया में काफी एक्टिव नजर आई है। पहले लखनऊ से ऋषभ पंत को कुलदीप यादव के साथ फ्रेंचाइजी ने ट्रेड किया था। वहीं अब दिल्ली ने अपनी टीम से टी नटराजन को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ ट्रेड किया है। नटराजन की 2024 के बाद फिर से फ्रेंचाइजी में वापसी हुई है।

टी नटराजन को दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जीशान अंसारी के बदले ट्रेड किया है। अंसारी अपने 40 लाख के बेस प्राइस पर ही दिल्ली का हिस्सा बने हैं, लेकिन नटराजन को 5.75 करोड़ भारतीय रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। दरअसल 2025 सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने टी नटराजन को 10.75 करोड़ की बोली लगाते हुए खरीदा था।

अब टी नटराजन को 5 करोड़ की संशोधित फीस पर वापस सनराइजर्स हैदराबाद में लाया गया है। उन्हें 5.75 करोड़ का नुकसान हुआ है। नटराजन का प्रदर्शन पिछले कुछ सीजन में खास नहीं रहा है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए दो सीजन में 12 मैच खेले और सिर्फ 5 विकेट उन्हें मिले। इंजरी भी उनके लिए बड़ी समस्या रही।

टी नटराजन का IPL रिकॉर्ड

भारत के लिए एक टेस्ट, दो वनडे और चार टी20 इंटरनेशनल खेलने वाले टी नटराजन ने आईपीएल में 2017 से 2026 तक कुल 73 मुकाबले खेले और 72 पारियों में 72 विकेट झटके। उनका औसत 32.97 और इकॉनमी 9.21 की रही है। 2017 में उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए डेब्यू किया था।

फिर 2020-21 में उनकी वापसी हुई और उन्होंने 2024 तक लगातार सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए 55 मैचों में 65 विकेट झटके। 2017 में पंजाब ने उन्हें 40 लाख रुपये में खरीदा था। फिर 2022 के सीजन तक सनराइजर्स में उनकी कीमत 4 करोड़ तक पहुंच गई थी। अब वह वापस 5 करोड़ की कीमत पर फ्रेंचाइजी में लौटे हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद ने सोशल मीडिया हैंडल पर टी नटराजन के टीम में आने की जानकारी दी। वहीं जीशान अंसारी को विदाई देते हुए टीम ने थैंक्यू पोस्ट किया।

युवराज सिंह की दिल्ली कैपिटल्स में एंट्री, IPL 2027 में हेड कोच सौरव गांगुली के साथ निभाएंगे अहम भूमिका

दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को हेड कोच बनाने के बाद विश्व चैंपियन युवराज सिंह को अपनी टीम में जोड़ा है। युवराज को सौरव गांगुली की कोचिंग वाले सपोर्ट स्टाफ में दो बड़ी जिम्मेदारियां मिली हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर