इंडियन प्रीमियर लीग 2027 (IPL 2027) के ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने शनिवार (17 अक्टूबर) को बड़ा ऐलान किया। अगले सीजन श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी महेला जयवर्धने मुख्य कोच की भूमिका में दिखाई नहीं देंगे। जयवर्धने की कोचिंग में फ्रेंचाइजी 3 बार आईपीएल का खिताब जीती। 2017, 2019 और 2020 में वह चैंपियन बनी। वह एक दशक तक मुंबई इंडियंस से जुड़े रहे।

जयवर्धने को सबसे पहले आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का हेड कोच नियुक्त किया गया था। वह 2022 सीजन तक इस पद पर बने रहे। इसके बाद, जब मुंबई इंडियंस ने एसए20, आईएलटी20 और एमएलसी जैसी विदेशी लीगों में अपना विस्तार किया तो जयवर्धने को ‘ग्लोबल हेड ऑफ परफॉरमेंस’ के पद पर प्रमोट कर दिया गया।

आईपीएल 2025 से पहले जयवर्धने की वापसी

2024 का सीजन बहुत खराब रहने के बाद आईपीएल 2025 से पहले जयवर्धने की हेड कोच के रूप में वापसी हुई और उन्होंने मार्क बाउचर की जगह ली। उस सीजन में मुंबई इंडियंस क्वालिफायर 2 तक पहुंचने में कामयाब रही। हालांकि, 2026 का सीजन निराशाजनक रहा, क्योंकि टीम अंक तालिका में सबसे नीचे से दूसरे स्थान पर रही।

आईपीएल रिटेंशन में एक महीने से भी कम समय

मुंबई इंडियंस को जल्द एक नए हेड कोच की तलाश करनी होगी, क्योंकि 15 नवंबर को आईपीएल रिटेंशन की समय-सीमा खत्म होने में अब एक महीने से भी कम समय बचा है। आईपीएल 2027 की नीलामी दिसंबर के मध्य में गोवा में होने की उम्मीद है।

जयवर्धने का शानदार क्रिकेट करियर

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक जयवर्धने ने आईपीएल के शुरुआती वर्षों में एक बड़े स्टार थे। उन्होंने लीग के पहले छह सीजन में पंजाब किंग्स, कोच्चि टस्कर्स केरल और दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेला। इनमें से बाद की दो टीमों के लिए वे कप्तान भी रहे। जयवर्धने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 652 मैचों में 54 शतकों और 136 अर्धशतकों की मदद से कुल 25,957 रन बनाए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के नए गेंदबाजी कोच का ऐलान

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2027 से पहले श्रीलंका के सबसे सफल तेज गेंदबाज चमिंडा वास को गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी दी है। वास के पास इंटरेशनल क्रिकेट के अलावा फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी कोचिंग का अनुभव है। वह भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल की जगह लेंगे। पूरी खबर पढ़ें।