मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पंड्या IPL 2026 के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। पांच बार की चैंपियन टीम के निराशाजनक अभियान के बाद उनके ट्रेड की अटकलें तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, IPL की सात फ्रेंचाइजी इस स्टार ऑलराउंडर को अपने साथ जोड़ना चाहती हैं। फिलहाल सबसे दिलचस्प मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच माना जा रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि आखिर हार्दिक पंड्या अगला सीजन किस टीम की जर्सी में खेलते नजर आएंगे?

आईपीएल (IPL) 2026 में मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बाद जब हार्दिक पंड्या ने टीम छोड़ने का फैसला किया तब से ही वह सबसे ज्यादा मांग वाले खिलाड़ियों में से एक बन गए हैं। 32 साल के हार्दिक पंड्या को अपनी टीम में शामिल करने की होड़ तेज हो गई है। TimesofIndia.com की रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल की सात फ्रेंचाइजियों ने इस ऑलराउंडर को लेने में दिलचस्पी दिखाई है। सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ही इस रेस से दूर हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इस रेस में देर से शामिल हुई, लेकिन अब उसने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ एक रोमांचक मुकाबला खड़ा कर दिया है, जबकि राजस्थान रॉयल्स (RR) भी इस दौड़ में है। हार्दिक पंड्या CSK के लिए एकदम फिट हैं। खासकर एमएस धोनी के बाद के दौर में, लेकिन इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि उन्हें कप्तानी मिलेगी। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) एक कप्तान की तलाश में है और राजस्थान रॉयल्स (RR) भी लीडरशिप और लंबे समय तक चलने वाली भूमिका दोनों देने के लिए तैयार है। यह देखना दिलचस्प होगा कि MI खुद को कैसे पेश करती है, क्योंकि उनके कप्तान में काफी दिलचस्पी दिखाई जा रही है।

मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बातचीत चल रही है। हालांकि, तीनों पक्षों ने अब तक किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की है, लेकिन कई विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) किसे जाने देगी? क्या यह पूरी तरह से कैश डील होगी? क्या केकेआर (KKR) के पास ट्रेड करने के लिए कोई ठोस एसेट है? या फिर यह पिछले साल KL राहुल के मामले की तरह कोई अड़चन बनेगी? जैसे-जैसे हार्दिक पंड्या के ट्रांसफर की चर्चा तेज हुई है, चेन्नई सुपर किंग्स ने धैर्यपूर्वक स्थिति पर नजर बनाये रखी है।

मुंबई इंडियंस ठीक उसी तरह से अपनी एंट्री प्लान कर रही है, जैसा उसने पिछले सीजन में संजू सैमसन, रविंद्र जडेजा और सैम करन से जुड़े बड़े ट्रेड के दौरान किया था। अभी चेन्नई सुपर किंग्स के पास हार्दिक पंड्या को साइन करने का बहुत अच्छा मौका है, लेकिन आखिरी समय में कोई अड़चन आ सकती है क्योंकि IPL में खिलाड़ियों का ट्रेड एक मुश्किल काम होता है।

CSK टीम में किसी प्रभावशाली व्यक्ति की भूमिका इस ट्रेड की दिशा तय करने में अहम हो सकती है। सबसे जरूरी बात खिलाड़ी की सहमति है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या हार्दिक पंड्या बिना कप्तानी के किसी दूसरी टीम में जाने को तैयार हैं। दो बहुत सम्मानित पूर्व इंटरनेशनल कप्तानों ने भी दिलचस्पी दिखाई थी, एक ने कप्तानी की पेशकश भी की थी, लेकिन शुरुआती बातचीत का कोई ठोस नतीजा नहीं निकला।

अभिषेक ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाए हैं 134 गेंदों पर 288 रन; 214 का SR, ठोक चुके हैं 24 चौके, 22 छक्के

अभिषेक इंग्लैंड की धरती पर इंग्लिश टीम के खिलाफ पहली बार कोई टी20 सीरीज खेलने जा रहे हैं, लेकिन अब तक उन्होंने इस टीम के खिलाफ जितने भी टी20 मैच खेले हैं उसमें उनका रिकॉर्ड गजब का रहा है। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)