इंडियन प्रीमियर लीग 2027 (IPL 2027) से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार (17 अक्टूबर) को सौरव गांगुली की अगुआई वाली नई कोचिंग सेटअप में गेंदबाजी कोच का ऐलान किया। 1342 विकेट वाले श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर चमिंडा वास को यह जिम्मेदारी दी गई है। वह भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल की जगह लेंगे, जो बीते दो सीजन में यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
वास के पास इंटरेशनल क्रिकेट के अलावा फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी कोचिंग का अनुभव है। उन्होंने अपने कोचिंग करियर की शुरुआत न्यूजीलैंड की पुरुष टीम के कंसल्टेंट के तौर पर की थी। वह श्रीलंका की पुरुष टीम के साथ 2012-15, 2016-2017 और 2021 में जुड़े रहे। 2022 में उन्होंने सैलरी विवाद के कारण इस्तीफा दे दिया था।
वास के कोचिंग का अनुभव
वास ने 2016 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान आयरलैंड की टीम के साथ काम किया। वह 2024 जिम एफ्रो टी10 लीग में एनवाईएस लागोस के कोच थे। एलपीएल 2026 में कैंडी रॉयल्स के हेड कोच की भूमिका निभाई। उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट के फास्ट-बॉलिंग कंसल्टेंट और एकेडमी मेंटर के तौर पर भी काम किया। वास आईपीएल में खेले भी हैं। 2008-10 के बीच वे डेक्कन चार्जर्स के लिए खेले। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए 13 मैचों में 18 विकेट लिए।
दिल्ली कैपिटल्स की कोचिंग टीम बदली
श्रीलंका के लिए 355 टेस्ट और 400 वनडे विकेट लेने वाल वास से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को सहायक और बल्लेबाजी कोच नियुक्त करने का ऐलान किया था। इससे पहले सौरव गांगुली को मुख्य कोच बनाने का ऐलान किया था। इससे बीते दो सीजन में हेमंग बदानी मुख्य कोच और वेणुगोपाल राव मेंटर थे।
12 करोड़ का नुकसान झेल लखनऊ से दिल्ली पहुंचे ऋषभ पंत
आईपीएल 2026 खत्म हुए एक महीना भी नहीं हुआ और ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स की विदाई हो गई। पंत को 12 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और उनकी दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हुई। पूरी खबर पढ़ें।
