आईपीएल 2026 के तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं। इस सीजन के पहले तीन हफ्तों में कई बेहतरीन परफॉर्मेंस भी देखने को मिले हैं। वहीं तीसरा हफ्ता काफी रोमांचक रहा। इस हफ्ते गेंदबाजों का भी कमाल देखने को मिला। पहले दो हफ्तों में 200 प्लस रनों की लाइन लग गई थी लेकिन तीसरे हफ्ते में यह आंकड़ा गिर गया। बल्लेबाजों का फिर भी बोलबाला रहा और इसी कड़ी में तीसरे हफ्ते के लिए आईपीएल द्वारा आठ सुपर स्ट्राइकर्स चुने गए जिसमें प्रियांश आर्या, अभिषेक शर्मा समेत कई धाकड़ खिलाड़ियों के नाम रहे, मगर वैभव सूर्यवंशी इसका हिस्सा नहीं थे।

आईपीएल द्वारा अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट में आईपीएल साइट के एक वीडियो को शेयर किया गया है। इसमें आईपीएल 2026 के तीसरे हफ्ते के लिए चुने गए आठ सुपर स्ट्राइकर्स के क्लिक मौजूद हैं। इसमें एक नाम सभी को चौंका सकता है और वह है राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज तुषार देशपांडे का। इस खिलाड़ी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉप ऑर्डर के ध्वस्त होने के बाद अंत में राजस्थान के लिए बेहतरीन हिटिंग की थी।

IPL 2026 के तीसरे हफ्ते के सुपर स्ट्राइकर्स

  • तुषार देशपांडे: 25 (11), राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
  • आयुष म्हात्रे: 38 (17), सीएसके बनाम केकेआर
  • रजत पाटीदार: 27(13), आरसीबी बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
  • प्रभसिमरन सिंह: 80 (39), पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस
  • शुभमन गिल: 86 (50), गुजरात टाइटंस बनाम केकेआर
  • अभिषेक शर्मा: 59 (22), सनराइजर्स हैदराबाद बनाम सीएसके
  • कैमरन ग्रीन: 79 (55), केकेआर बनाम गुजरात टाइटंस
  • प्रियांश आर्या: 93 (37), पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

IPL 2026 के पहले तीन हफ्तों में कौन सी टीम सबसे आगे?

आईपीएल 2026 के पहले तीन हफ्ते में 29 मैच खेले जा चुके हैं। पंजाब किंग्स की टीम अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है और अंकतालिका में टॉप पर है। वहीं आरसीबी, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस के बीच भी कांटे की टक्कर है। जबकि मुंबई इंडियंस के लिए अभी तक यह सीजन सबसे खराब रहा है और टीम 5 में से चार मैच हारकर अंतिम (10वें ) स्थान पर है। रविवार (19 अप्रैल) को केकेआर ने राजस्थान को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। सीएसके का सफर अभी तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है।

IPL 2026 Points Table: पंजाब-लखनऊ मैच के बाद अंकतालिका, टॉप-5 बैटर-बॉलर; वैभव की शीर्ष पांच में एंट्री

पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया और अंकतालिका में पहले स्थान पर रहते हुए अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। वहीं टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी ने फिर से एंट्री मार ली। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर