इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी काफी कमजोर दिखाई दे रही थी। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में 220 रन बचाने में टीम असफल रही। फ्रेंचाइजी ने जयदेव उनादकट और हर्षल पटेल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को बाहर करके प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन को मौका दिया। इसके बाद नतीजे बदले। टीम लगातार तीन मैच जीती। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मंगलवार (21 अप्रैल) को ईशान मलिंगा ने 32 रन देकर 4 विकेट लिए, लेकिन साकिबुल हुसैन ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 29 रन देकर 1 विकेट लिए।

सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच वरुण एरोन ने हुसैन की धीमी गेंदों की तारीफ की। उन्होंने आगे के मैचों में यह गेंद और महत्वपूर्ण होगी। एरोन ने इस दौरान बताया कि उन्होंने और फ्रेंचाइजी ने साकिबुल हुसैन के पीछे कितनी मेहनत की है। दिसंबर में नीलामी में 30 लाख में साकिबुल को खरीदने के बाद मुंबई और चेन्नई में ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया। पर्दे के पीछे काफी मेहनत हुई और साकिबुल हसन ने बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया।

साकिब की धीमी गेंद की तारीफ

एरोन ने कहा, ‘साकिब की धीमी गेंद काफी शानदार है। उन्हें धीमी गेंद पर ब एक ऑफ-स्पिनर जितना ही टर्न मिल रहा है। उनके हाथ की गति भी नहीं बदलती। यॉर्कर भी बढ़िया फेंकते हैं और 140 से ज्यादा की गति से भी गेंद कर सकते हैं। जिस तरह से आईपीएल चल रहा है आपके पास गति परिवर्तन की काबिलियत होनी चाहिए। आपके पास 140-145 से लगभग 107 तक जाने की क्षमता होनी चाहिए।’

साकिब को तैयार करने के लिए मेहनत

एरोन ने साकिब को तैयार करने के बारे में बताते हुए कहा, ‘वह लंबे समय तक कोचिंग नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने पिछले कुछ महीनों में बहुत मेहनत की है। जब से वर्ल्ड कप (2026 टी20 वर्ल्ड कप) शुरू हुआ है हमने खासतौर पर उनके लिए कैंप लगाए हैं। वह पांच दिनों के लिए मुंबई आए थे। फिर हमने उन्हें चेन्नई बुलाया। नीलामी के तुरंत बाद पर्दे के पीछे बहुत काम हुआ है। उन्होंने बहुत मेहनत की है। उनमें चाहर है, उनमें भूख है। यही सबसे जरूरी बात है।’

सनराइजर्स-दिल्ली मैच के बाद अंक-तालिका

आईपीएल 2026 में लगातार तीसरी जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने अंक-तालिका में टॉप 3 में जगह बना ली। इसका नुकसान राजस्थान रॉयल्स को हुआ है। ऑरेंज कैप पर 135 रन की पारी खेलते हुए अभिषेक का कब्जा है। पर्पल कैप की रेस में एशान मलिंगा भी आ चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें