आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल आ चुका है और लीग का आगाज 28 मार्च से होगा। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम अपना अभियान 30 मार्च से शुरू करेगी। राजस्थान का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होगा। इस सीजन राजस्थान के पास कई धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं। इसको देखते हुए भारत के पूर्व क्रिकेटर ने राजस्थान रॉयल्स की खतरनाक प्लेइंग 11 चुनी है।
इस मैच में कई ऐसे खिलाड़ी आमने-सामने होंगे जो अपनी पिछली टीमों के खिलाफ उतरने वाले हैं। संजू सैमसन इस बार पिंक नहीं पीली जर्सी में नजर आएंगे, तो रविंद्र जडेजा पीली से पिंक जर्सी में दिखेंगे। इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11 के सभी खिलाड़ियों के नाम बताए हैं। उनकी प्लेइंग 11 में कई धाकड़ नाम शामिल हैं।
क्रेक्स लाइव पर वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें आकाश चोपड़ा ने अपनी प्लेइंग 11 चुनी है। आकाश ने अपनी प्लेइंग 11 में नंबर 3 पर ध्रुव जुरेल को चुना है। वहीं नंबर 4 पर कप्तान रियान पराग को उन्होंने जगह दी है। इसके अलावा नंबर 5 के लिए सैम करन, नंबर 6 पर रविंद्र जडेजा और नंबर 7 पर शिमरोन हेटमायर को चुना है। साथ ही डोनोवन फरेरा भी टीम के पास हैं जो 8वें नंबर पर बल्लेबाजी में धूम धड़ाका मचा सकते हैं और गेंदबाजी भी कर सकते हैं।
आकाश चोपड़ा ने चुनी राजस्थान रॉयल्स की यह संभावित प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), सैम करन, रविंद्र जडेजा, शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई।
यह है राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल 2026 का पूरा स्क्वाड
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेन मफाका, नांद्रे बर्गर, रविंद्र जडेजा, डोनोवोन फरेरा, सैम करन, रवि बिश्नोई, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, विग्नेश पुथुर, यश राज पुंज, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, बृजेश शर्मा, अमन राव पेराला।
यह भी पढ़ें- “क्या ट्रॉफी चोरी करके ही लानी है”: बांग्लादेश से हार के बाद भड़के कामरान अकमल; मोहसिन नकवी पर ली चुटकी
यह भी पढ़ें- कोहली-साल्ट ओपनर, जैकब बेथेल पर फंस रहा पेंच; AI ने चुनी SRH के खिलाफ मैच के लिए RCB की संभावित प्लेइंग 11
