इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026)में शु्क्रवार (29 मई) को क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार फॉर्म जारी रखते हुए राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अर्धशतक जड़ा। वैभव का इस सीजन में छठा अर्धशतक था। हालांकि, यह उनका सबसे धीमा अर्धशतक था। उन्होंने 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 31 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। आईपीएल करियर में पहली बार उन्होंने 200 से कम के स्ट्राइक रेट से अर्धशतक लगाया।

इससे पहले वैभव सूर्यवंशी ने सबसे धीमा अर्धशतक 23 गेंद पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जड़ा था। उन्होंने आईपीएल करियर में पांच अर्धशतक 20 से कम गेंद पर जड़े हैं। आईपीएल 2026 में चार अर्धशतक 20 से कम गेंद पर जड़े हैं। एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 16 गेंद पर अर्धशतक जड़े थे। वह इस सीजन तीन अर्धशतक 15 गेंद पर जड़े हैं। पिछले सीजन उन्होंने एक अर्धशतक 17 गेंद पर जड़ा था।

वैभव सूर्यवंशी ने धैर्य दिखाया

गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। उसने जल्दी-जल्दी यशस्वी जायवाल और ध्रुव जुरेल का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने धैर्य दिखाते हुए एक छोर को संभाले रखा और 13वें ओवर में अर्धशतक पूरा किया। इस पारी के दौरान वह आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।

“कैफ अच्छे फील्डर थे तो उनसे रन कहां लगता था”, वैभव सूर्यवंशी की फील्डिंग पर बोले कोच

मनीष ओझा ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी बच्चा है धीरे धीरे जिस माहौल में रहता है वह फील्डिंग भी सुधारेगा। पहले से उसने बहुत सुधार किया है। अब आलोचकों को कुछ ना कुछ चाहिए तो कुछ न कुछ उठाते हैं, लेकिन यदि ध्यान से देखिए उनके शुरुआती मैच और अभी में बहुत अंतर आया है। पूरी खबर पढ़ें