इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में शुक्रवार (29 मई) को क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस से हार के बाद राजस्थान रॉयल्स का सफर समाप्त हो गया। मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी काफी भावुक दिखे। बिहार के इस लाल की आंखें नम थीं। उन्हें मैच खत्म होने के बाद मैदान पर और फिर डगआउट में रोते हुए देखा गया। राजस्थान रॉयल्स के टी मैनेजर रोमी भिंडर को उन्हें मनाते देखा गया। राजस्थान का सफर समाप्त होने के बाद वैभव ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर दुख बयां किया।

वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स का एक पोस्ट अपने स्टेटस पर लगाया। इसमें लिखा था, ‘अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि 20 ओवर में इमोशन कितनी जल्दी बदल सकते हैं। आज की रात दर्द भरी है। बहुत दुख दे रही है। दुख,हताशा, निराशा और भी बहुत कुछ है जिसके साथ हमें झेलना होगा। शुभमन गिल और गुजरात टाइटन्स ने आज रात शानदार खेला। वे तारीफ के हकदार हैं।उन सभी का शुक्रिया जिन्होंने इस युवा टीम पर भरोसा किया, हमारे साथ खड़े रहे, हमें डिफेंड किया और इस सीजन के सभी 16 मैच में हमारा साथ दिया, धन्यवाद।’

हमने आपको तब निराश किया जब आपको हमसे बहुत उम्मीदें थीं

पोस्ट में आगे कहा गया, ‘हम आपके शुक्रगुजार हैं। इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते, लेकिन हमें अफसोस भी है। अफसोस है कि हम आपको वह रात नहीं दे सके जिसके आप हकदार थे। अफसोस है कि हमने आपको तब निराश किया जब आपको हमसे बहुत उम्मीदें थीं। यह हमारे साथ रहेगा। और हम इसे तब तक संभाल कर रखेंगे जब तक हम अगले सीजन में वापस आकर बेहतर नहीं करते।’

वैभव सूर्यवंशी लगातार दूसरे मैच में शतक से चूके

वैभव सूर्यवंशी लगातार दूसरे मैच में शतक से चूक गए, लेकिन एक बार फिर उन्होंने न्यू चंडीगढ़ में 47 गेंदों में 96 रन बनाकर अपना लोहा मनवाया। इस पारी में उन्होंने आठ चौके और सात छक्के लगाए। उनकी इस पारी के बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट पर 214 रन बनाए। गुजरात टाइटंस ने इस लक्ष्य को 18.4 ओवर में हासिल कर लिया। वैभव सूर्यवंशी ने 16 पारियों में 48.50 के औसत और 237.31 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए।

EXCLUSIVE: “तुमको रन बनाना होगा नहीं तो RR क्वालिफाई नहीं कर पाएगी”

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने 16 पारियों में 48.50 के औसत और 237.31 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए। फिलहाल उनका ऑरेंज कैप पर कब्जा है। वैभव बड़ी पारी खेलने के बाद भी संतुष्ट नहीं दिखते। जनसत्ता के साथ बातचीत में उनके कोच ने इसका राज खोला। पूरी खबर पढ़ें