इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में शुक्रवार (29 मई)को क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी के बाद राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी शतक से चूक गए। लगातार दूसरे मैच में वह नर्वस नाइंटीज के शिकार हुए। इससे पहले एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वह 3 रन से शतक से चूक गए थे। क्वालिफायर-2 में वह 4 रन से शतक से चूक गए। दोनों पारियों में वैभव की बल्लेबाजी शैली अलग थी, लेकिन आउट होने का तरीका नहीं बदला।

क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यशस्वी जायवाल और ध्रुव जुरेल के आउट होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने धैर्य दिखाया। 17-18 गेंद पर अर्धशतक पूरा कर लेने वाले वैभव सूर्यवंशी ने 31 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि राजस्थान रॉयल्स कम स्कोर पर सीमित न हो और अपनी शैली से विपरित बल्लेबाजी। वैभव ने अर्धशतक के बाद अपनी शैली बदली और तूफानी बल्लेबाजी शुरू की। वह 15 के अंदर ही शतक के करीब पहुंच गए और 16वीं गेंद पर आउट हो गए।

वैभव सूर्यवंशी फिर थर्ड मैन पर लपके गए

वैभव सूर्यवंशी ने क्वालिफायर-2 में 47 गेंद पर 204.26 के स्ट्राइक रेट से 96 रन बनाए। इसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपर कट लगाकर शतक पूरा करने के प्रयास में थर्ड मैन पर वैभव कैच आउट हुए थे। ठीक इसी अंदाज में वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ थर्ड मैन पर कैच आउट हुए। वह इस सीजन तीसरी बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए।

बड़े मैच में वैभव सूर्यवंशी ने किया खुद को साबित

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में गदर काट रखा है। उन्होंने 16 पारियों में 48.50 के औसत और 237.31 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए हैं। पर्पल कैप पर उनका कब्जा। उन्होंने 63 चौके और 72 छक्के लगाए हैं। वैभव ने एलिमिनेटर के बाद क्वालिफायर-2 में शतक लगाकर यह साबित किया कि वह बड़े मैच के खिलाड़ी हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने 31 गेंद पर ठोका पचासा, पहली बार रहा 200 से कम स्ट्राइक रेट

आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार फॉर्म जारी रखते हुए राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अर्धशतक जड़ा। वैभव का इस सीजन में छठा और सबसे धीमा अर्धशतक था। पूरी खबर पढ़ें