IPL 2026 Orange Cap Purple Cap Race after SRH vs RR Eliminator Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026)के एलिमिनेट मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बनाई। इस जीत की नींव 15 साल के सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंद पर 97 रनों की पारी खेली और ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया। उन्होंने 15 पारियों में 680 रन ठोक दिए हैं।
ऑरेंज कैप रेस में गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन दूसरे नंबर पर हैं। 15 मैच में 652 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन ने 15 मैच में 624 रन बनाए हैं। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने 14 पारियों मे 618 रन बनाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के इशान किशन ने 15 पारियों में 602 रन बनाए हैं।
भुवनेश्वर कुमार का पर्पल कैप पर कब्जा
पर्पल कैप रेस की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार का पर्पल कैप पर कब्जा है। उन्होंने 26 विकेट लिए हैं। गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा के भी 26 विकेट हैं। राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर के 24, चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कम्बोज ने 21 और सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा ने 20 विकेट लिए हैं।
वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा क्रिस गेल का 14 साल पुराना महारिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल पुराना क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने आईपीएल 2026 के सीजन में 60 छक्के पूरे करते हुए यूनिवर्स बॉस को पीछे छोड़ा। वैभव ने 16 गेंद पर इस पारी में अपना पचासा भी पूरा किया। इससे पहले उन्होंने इसी सीजन 15 गेंद पर दो पचासे लगाए थे। पूरी खबर पढ़ें।
