वेंकट कृष्णा बी। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) शुरू होने में अभी 15 दिन वक्त है, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) भिड़ गई है। हालांकि, यह मामला मैदान से बाहर का है। सनराइजर्स हैदराबाद की मालिक कंपनी सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड ने शुक्रवार (13 मार्च) को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में कॉपीराइट उल्लंघन का मुकदमा दायर किया।

द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रचार के कंटेंट में सुपरस्टार रजनीकांत की जेलर, जेलर 2 और कुली के गाने के डॉयलॉग और बैकग्राउंड ट्रैक का उपयोग करने पर यह मुकदमा दायर हुआ है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 1 मार्च को आईपीएल 2026 के लिए अपनी नई जर्सी लॉन्च करने के लिए एक प्रमोशनल वीडियो डाला था। प्रमोशनल वीडियो के लिए फ्रेंचाइजी ने रजनीकांत की फिल्मों के ऑडियो और बैकग्राउंड ट्रैक और डायलॉग इस्तेमाल किए थे। हालांकि, वायरल होने के कुछ घंटों बाद वीडियो को हटा दिया गया।

सन टीवी नेटवर्क ने मद्रास हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

एक दिन बाद ऑडियो में बदलाव करके रिलीज किया गया। चेन्नई सुपर किंग्स आमतौर पर सोशल मीडिया पर अपने कंटेंट के लिए तमिल फिल्मों के गानों का इस्तेमाल करती है, ऐसे में वीडियो हटाने पर कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन इसका जवाब शुक्रवार को तब मिला जब सन टीवी नेटवर्क ने मद्रास हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार अपनी शिकायत में सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड ने कहा कि जेलर, कुली और जेलर 2 (जो अभी रिलीज नहीं हुई हैं) उसके प्रोडक्शन थे और म्यूजिक कंपोज़र अनिरुद्ध रविचंदर ने एक लिखित एग्रीमेंट के जरिए म्यूजिक के इस्तेमाल के सारे अधिकार फिल्म प्रोडक्शन फर्म को दे दिए थे।

सन टीवी नेटवर्क ने मांगा हिसाब

सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड ने कोर्ट को यह भी बताया कि हर जर्सी 2,399 रुपये में बेची गई थी और वादी के कॉपीराइट का इस्तेमाल कमर्शियल फायदे के लिए बिना इजाजत के किया गया था। वादी ने कोर्ट से सीएसके लिमिटेड को कॉपीराइट का उल्लंघन करने से रोकने की मांग की है। इसने इस तरह के बिना इजाजत के इस्तेमाल से कमाए गए पैसे का हिसाब भी मांगा है। हालांकि, सीएसके ने पहले अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साउंड ट्रैक और डायलॉग का इस्तेमाल किया है, लेकिन जब से यह मामला उठा है उसने अपने कंटेंट के लिए ऐसे किसी भी ऑडियो का इस्तेमाल करना बंद कर दिया है।

सीएसके ने क्या कहा?

टेलीविजन नेटवर्क की ओर से पेश हुए सीनियर वकील जे. रविंद्रन ने बताया कि 1 मार्च को आधिकारिक मेल भेजे जाने के बाद सीएसके ने उनके कॉपीराइट कंटेट का इस्तेमाल करना बंद कर दिया है। सीएसके लिमिटेड की ओर से पेश हुए सीनियर वकील पीएस रमन ने कहा कि फ्रेंचाइजी ने साउंडट्रैक और डायलॉग का इस्तेमाल करना बंद कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि अगर फ्रेंचाइजी भविष्य में ऐसे कंटेंट का इस्तेमाल करती है तो वे जरूरी इजाजत लेने के बाद ही ऐसा करेंगे।

यह भी पढ़ें: कोलकाता नाइट राइडर्स ने किया मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसेमेंट का ऐलान, टी20 वर्ल्ड कप में 13 विकेट लेने वाले गेंदबाज को जोड़ा

RR IPL Schedule 2026: राजस्थान रॉयल्स का शेड्यूल, मैच की तारीखें, समय और मैदान की डिटेल्स
PBKS IPL Schedule 2026: पंजाब किंग्स का शेड्यूल, मैच, स्क्वाड और वेन्यू समेत पूरी जानकारी
SRH IPL Schedule 2026: सनराइजर्स हैदराबाद का शेड्यूल, मैच, स्क्वाड और वेन्यू समेत पूरी जानकारी
DC IPL Schedule 2026: दिल्ली कैपिटल्स का शेड्यूल, मैच की तारीखें, समय और मैदान की डिटेल्स
MI IPL Schedule 2026: मुंबई इंडियंस का शेड्यूल, मैच की तारीखें, समय और मैदान की डिटेल्स
LSG IPL Schedule 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स का शेड्यूल, मैच की तारीखें, समय और मैदान की डिटेल्स
CSK IPL Schedule 2026: चेन्नई सुपर किंग्स का शेड्यूल, मैच की तारीखें, समय और मैदान की डिटेल्स
RCB IPL Schedule 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का शेड्यूल, मैच की तारीखें, समय और मैदान की डिटेल्स
KKR IPL Schedule 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स का शेड्यूल, मैच, स्क्वाड और वेन्यू समेत पूरी जानकारी
GT IPL Schedule 2026: गुजरात टाइटंस का शेड्यूल, मैच, स्क्वाड और वेन्यू समेत पूरी जानकारी