आईपीएल 2026 से ठीक पहले इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन डकेट ने अपना नाम वापस लिया था। वह ना ही चोटिल थे और ना ही कोई पारिवारिक इमरजेंसी थी। फिर भी इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए अपने कमिटमेंट का हवाला देते हुए उन्होंने नाम वापस लिया था। इसको लेकर भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर नाखुश दिखे। ऐसा करने के बाद आईपीएल से 2 साल के लिए बेन डकेट बैन जरूर हुए हैं। मगर गावस्कर को यह सजा काफी नहीं लगती है।

सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए कहा कि यह 2 साल का बैन काफी नहीं है। उन्होंने बीसीसीआई से सजा देने के और सख्त नियम बनाने की मांग की है। इससे पहले पिछले साल हैरी ब्रूक ने भी ऐसा किया था और उन पर भी 2 साल का बैन लगा है। डकेट को आईपीएल 2026 के ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ की रकम देकर अपने साथ जोड़ा था। अब उनके नाम वापस लेने से टीम के पास एक विदेशी ओपनर का विकल्प खत्म हो गया है। हालांकि, पथुम निसांका दिल्ली कैपिटल्स के पास हैं।

क्या बोले सुनील गावस्कर?

सुनील गावस्कर ने साफतौर पर कहा,”यह काफी मुश्किल है। एक बार समझा जा सकता है कि इंग्लैंड के लिए करियर पर फोकस करने के लिए उन्होंने (बेन डकेट ने) नाम वापस लिया। लेकिन अब इसको लेकर आगे क्या करना है यह बीसीसीआई को सोचना होगा। क्योंकि 2 साल का बैन काफी नहीं है और काम नहीं कर रहा है। आपको ऐसा कुछ करना होगा जिसका प्लेयर पर असर पड़े। अगर ऐसा नहीं होगा और खिलाड़ी के आईपीएल में वापसी पर फर्क नहीं पड़ेगा तो इसका कोई फायदा नहीं है।”

बेन डकेट ने दी थी सफाई

इंग्लिश बल्लेबाज बेन डकेट ने अपने इस फैसले पर नेशनल ड्यूटी का हवाला देते हुए सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि,”अच्छा खासा पैसा ठुकराया है, सही दिशा में जाने के लिए और साबित करने के लिए कि इंग्लैंड के लिए खेलना मेरे लिए कितना मायने रखता है।” इंग्लैंड के ही खिलाड़ी हैरी ब्रूक जो टी20 टीम के कप्तान भी हैं अभी बैन से गुजर रहे हैं। उन्होंने पिछले सीजन बिना किसी जरूरी कारण के अचानक आईपीएल से नाम वापस ले लिया था।

यह भी पढ़ें- चेन्नई सुपर किंग्स की फिर बढ़ी चिंता, धोनी के बाद डेवाल्ड ब्रेविस भी इतने मैचों से रह सकते हैं बाहर

आईपीएल 2026 से पहले चिंता चेन्नई सुपर किंग्स का पीछा नहीं छोड़ रही है। नाथन एलिस बाहर हुए, एमएस धोनी भी कुछ मैचों से बाहर हो गए और अब डेवाल्ड ब्रेविस को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर