इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में बुधवार (27 मई) को राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने पावरप्ले में महेंद्र सिंह धोनी, एडम गिलक्रिस्ट और वीरेंद्र सहवाग जैसे खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वैभव ने सिर्फ 16 गेंद पर अर्धशतक जड़ा और पावरप्ले में 20 गेंद पर 60 ठोके।

इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी आईपीएल प्लेऑफ में संयुक्त रूप से सबसे ते अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। वह आईपीएल में 20 गेंद के अंदर दूसरे सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। पावरप्ले में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने के मामले में ट्रेविस हेड को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने 29 गेंद पर 12 छक्के और 5 चौके की मदद से 97 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 334.48 का रहा। प्रफुल हिंगे ने उन्हें पवेलियन भेजा।

वैभव सूर्यवंशी ने पावरप्ले में बनाए 3 रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंद पर 8 छक्के और एक चौके की मदद से अर्धशतक जड़ा और आईपीएल प्लेऑफ मुकाबले में सुरैश रैना के सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड बराबरी कर ली और गिलक्रिस्ट, धोनी और सहवाग जैसे बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा। उन्होंने 20 से कम गेंद पर अर्धशतक जड़ने के मामले में निकोलस पूरन की बराबरी की। अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 6 बार ऐसा किया है। आईपीएल के पावरप्ले में वैभव का यह पांचवां अर्धशतक था। उन्होंने ट्रेविस हेड को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 4 अर्धशतक जड़े हैं। डेविड वॉर्नर के सबसे ज्यादा 6 अर्धशतक हैं।

क्रिकेट — रिकॉर्ड्स
IPL में सबसे तेज़ अर्धशतक: रिकॉर्ड्स की पूरी लिस्ट
16 गेंद — सबसे तेज़ Playoff 50
6 सबसे ज़्यादा sub-20 ball fifties
6 सबसे ज़्यादा Powerplay 50+
IPL Knockouts/Playoffs में सबसे तेज़ अर्धशतक (गेंदों के हिसाब से)
गेंद बल्लेबाज़ साल
16 S Raina बनाम PBKS, Wankhede 2014
16 V Sooryavanshi * बनाम SRH, Mullanpur 2026
17 A Gilchrist बनाम DC, Centurion 2009
20 MS Dhoni बनाम MI, Bengaluru 2012
21 Dwayne Smith बनाम CSK, Delhi 2013
21 V Sehwag बनाम CSK, Wankhede 2014
21 R Patidar बनाम GT, Dharamsala 2026
* V Sooryavanshi का यह रिकॉर्ड IPL 2026 Eliminator में बना
IPL में 20 से कम गेंदों पर सबसे ज़्यादा अर्धशतक
1 6 Abhishek Sharma सर्वाधिक sub-20 ball fifties
2 5 Nicholas Pooran  
3 5 V Sooryavanshi *  
* V Sooryavanshi का आंकड़ा IPL 2026 सीज़न के दौरान का है
IPL Powerplay (1-6 ओवर) में सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर
1 6 David Warner सर्वाधिक Powerplay 50+
2 5 V Sooryavanshi *  
3 4 Travis Head  
* V Sooryavanshi का आंकड़ा IPL 2026 सीज़न के दौरान का है

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा क्रिस गेल का 14 साल पुराना महारिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल पुराना क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने आईपीएल 2026 के सीजन में 60 छक्के पूरे करते हुए यूनिवर्स बॉस को पीछे छोड़ा। वैभव ने 16 गेंद पर इस पारी में अपना पचासा भी पूरा किया। इससे पहले उन्होंने इसी सीजन 15 गेंद पर दो पचासे लगाए थे। पूरी खबर पढ़ें