IPL 2026 SRH vs LSG 10th Match Date, Timing, Venue, Team Squad, Player List: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रविवार (5 अप्रैल) को दो मैच होंगे। दिन का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद 2 मैच खेल चुकी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हारने के बाद उसे कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत मिली। लखनऊ सुपर जायंट्स सिर्फ एक ही मैच खेली। उसे दिल्ली कैपिटल्स से हार का सामना करना पड़ा।
आइए जानते है हेड टू हेड, स्क्वाड, प्लेइंग 11, पिच और मौसम रिपोर्ट समेत अन्य जानकारी
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड
लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच छह मैच हुए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 मैच जीत हैं। 2 मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को जीत मिली है।
सनराइजर्स हैदराबाद स्क्वाड
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पेन, हर्षल पटेल, लियाम लिविंगस्टोन, इशान मलिंगा, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, शिवम मावी, जीशान अंसारी, कामिंडू मेंडिस, ब्रायडन कार्से, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, प्रफुल हिंगे।
लखनऊ सुपर जायंट्स स्क्वाड
मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्खिया, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान, हिम्मत सिंह, अक्षत रघुवंशी, मैथ्यू ब्रीट्जके, जोश इंग्लिस, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी, अर्जुन तेंदुलकर, मणिमारन सिद्धार्थ, मयंक प्रभु यादव, आकाश महाराज सिंह।
सनराइजर्स हैदराबाद संभावित प्लेइंग 11 (इम्पैक्ट प्लेयर के साथ)
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार / हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्स / डेविड पेन, ईशान मलिंगा।
लखनऊ सुपर जायंट्स संभावित प्लेइंग 11 (इम्पैक्ट प्लेयर के साथ)
मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्खिया, मोहसिन खान, प्रिंस यादव।
हैदराबाद मौसम रिपोर्ट
सनराइजर्स हैदराबाद-लखनऊ सुपर जायंट्स पर बारिश का खतरा है। तेलंगाना में 7 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले पांच दिनों में आंधी-तूफान की उम्मीद है।
राजीव गांधी स्टेडियम पिच रिपोर्ट
पिछली बार जब दोपहर में पिच नंबर 2 पर मैच हुआ था, तो सनराइजर्स हैदराबाद ने 286 रन बनाए थे, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 242 रन बनाए थे। इस पिच पर पिछले छह मैचों में 3 बार पहली और 3 बार दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है।
सनराइजर्स हैदराबाद-लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
सनराइजर्स हैदराबाद-लखनऊ सुपर जायंट्स मैच का टॉस कब होगा?
दिल्ली कैपिटल्स-मुंबई इंडियंस मैच का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे होगा।
सनराइजर्स हैदराबाद-लखनऊ सुपर जायंट्स मैच कब से खेला जाएगा?
सनराइजर्स हैदराबाद-लखनऊ सुपर जायंट्समैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा।
सनराइजर्स हैदराबाद-लखनऊ सुपर जायंट्स मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख पाएंगे?
सनराइजर्स हैदराबाद-लखनऊ सुपर जायंट्स मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद-लखनऊ सुपर जायंट्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
सनराइजर्स हैदराबाद-लखनऊ सुपर जायंट्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
आईपीएल 2026 अंक तालिका, टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज
आईपीएल 2026 के 9 मैचों के बाद राजस्थान रॉयल्स फिर से नंबर 1 टीम बन गई है। वहीं ऑरेंज कैप में समीर रिजवी और पर्पल कैप लिस्ट में रवि बिश्नोई टॉप पर आ गए हैं। पूरी जानकारी के लिए क्लिक करें।
