आईपीएल 2026 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद के स्क्वाड में बड़ा बदलाव हुआ है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं, उसके बाद इशान किशन की कप्तानी वाली इस टीम ने श्रीलंका के घातक गेंदबाज दिलशान मधुशंका को टीम में एंट्री दी है। मंगलवार (14 अप्रैल 2026) को फ्रेंचाइजी ने रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है। यानी आने वाले मुकाबले में अब प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन के साथ दिलशान भी पेस बैट्री संभाल सकते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की सबसे बड़ी कमजोरी के रूप में उसकी गेंदबाजी सामने आ रही थी। अब इस ऐलान के बाद और जिस तरह प्रफुल-साकिब की जोड़ी ने राजस्थान रॉयल्स के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त किया, उसके बाद इस टीम की गेंदबाजी मजबूत नजर आने लगी है। हालांकि, श्रीलंकाई गेंदबाज ईशान मलिंगा भी इस टीम के पास हैं। पैट कमिंस इंजरी के कारण अभी बाहर हैं और उनकी वापसी पर भी कोई अपडेट नहीं मिला है। ऐसे में दिलशान मधुशंका के आने से निश्चित ही इस टीम की गेंदबाजी मजबूत नजर आ रही है।

आईपीएल द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर इस रिप्लेसमेंट की जानकारी दी गई है। श्रीलंकाई गेंदबाज मधुशंका को हैदराबाद की फ्रेंचाइजी ने 75 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है। वह इससे पहले मुंबई इंडियंस का भी हिस्सा रहे चुके हैं। मधुशंका के पास श्रीलंका के लिए 1 टेस्ट, 28 वनडे और 19 टी20 इंटरनेशनल खेलने का अनुभव है। उनके नाम कुल 70 इंटरनेशनल विकेट दर्ज हैं। वहीं फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और टी20 मिलाकर वह कुल 200 विकेट ले चुके हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद का अपडेट स्क्वाड

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, प्रफुल हिंगे, कामिंदु मेंडिस, डेविड पायने, जीशान अंसारी, दिलशान मधुशंका, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, क्रैंस फुलेट्रा, ओंकार टारमाले, अमित कुमार।

वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री से 3 खिलाड़ियों पर खतरा? अभिषेक शर्मा पर भी लटक रही तलवार

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी शुरुआती बल्लेबाजी से जो धूम मचाई है, उसके बाद खबरें हैं कि वह जल्द ही टीम इंडिया में डेब्यू कर सकते हैं। आयरलैंड सीरीज में वैभव को टीम इंडिया में मौका मिल सकता है। अब सवाल यह है कि किसकी जगह वह टीम में आएंगे? क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर