आईपीएल 2026 के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। इस सीजन के पहले मैच से पूर्व भारतीय कमेंटेटर और पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने हैदराबाद की टीम पर पूरा एनालिसिस किया था। उन्होंने इसमें टीम की संभावित प्लेइंग 11 भी बताई थी। उनकी प्लेइंग 11 को देख बल्लेबाजी जहां मजबूत दिख रही है, वहीं गेंदबाजी कुछ हद तक कमजोर नजर आ रही है।
आकाश चोपड़ा की प्लेइंग 11 में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की ओपनिंग जोड़ी और फिर नंबर तीन पर कप्तान इशान किशन मौजूद हैं। काफी हद तक मान सकते हैं कि टॉप 3 यही होगा और विरोधी टीमों के लिए यह एक, दो, तीन खतरनाक भी हो सकते हैं। फिर उसके बाद नंबर 4 पर हैं हेनरिक क्लासेन और नंबर 5 पर नितीश कुमार रेड्डी और छठे नंबर पर लियाम लिविंगस्टोन।
बल्लेबाजी बिना किसी शक के बेहतरीन है इस टीम के पास। अब गेंदबाजी पर नजर डालें तो इंग्लैंड के ब्राइडन कार्स भी टीम का हिस्सा हैं। इसके अलावा भारतीय गेंदबाज हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी मौजूद हैं। चोपड़ा ने भी अपने वीडियो में टीम की ताकत बल्लेबाजी को बताया तो कमजोरी टीम की गेंदबाजी बताई। साफतौर पर टीम की गेंदबाजी कमजोर नजर भी आ रही है।
इसका सबसे बड़ा कारण है कि टीम के पास टी20 क्रिकेट का कोई स्टार गेंदबाज नहीं नजर आ रहा है। हर्षल पटेल हैं हालांकि और पर्पल कैप भी वह जीत चुके हैं, लेकिन वह एक छोर से अकेले पड़ सकते हैं। कप्तान पैट कमिंस की इंजरी फिलहाल इस टीम की गेंदबाजी को कमजोर बना रही है। कार्स के पास भी आईपीएल और भारत में खेलने का खास अनुभव नहीं है।
आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई SRH की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, इशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, ब्राइडन कार्स, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी।
IPL 2026 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वाड
इशान किशन (कप्तान, कमिंस की गैरमौजूदगी में), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, रविचंद्रन स्मरण, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंडु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, सलिल अरोड़ा, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, डेविड पेन, पैट कमिंस (नियमित कप्तान)।
यह भी पढ़ें- IPL 2026 के लीग मैचों का पूरा शेड्यूल जारी हो चुका है, 28 मार्च से 24 मई तक 70 मैच खेले जाएंगे
आईपीएल 2026 के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी हो गया है। दूसरे चरण में कुल 50 मुकाबले 13 अप्रैल से 24 मई तक खेले जाएंगे। इससे पहले शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल सामने आया था। अभी प्लेऑफ का शेड्यूल आना बाकी है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर व देखें पूरा शेड्यूल
