आईपीएल 2026 की ओपनिंग डेट 28 मार्च बताई जा रही थी। ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने इसे ऑफिशियल भी कर दिया था, लेकिन इस लीग का शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है। आईपीएल 2026 के शेड्यूल का जहां सभी को बेसब्री से इंतजार है, उसी बीच मंगलवार 10 मार्च को बीसीसीआई सचिन देवजीत सैकिया ने इस पर बड़ा अपडेट दिया है।
सैकिया ने यह साफ कर दिया है कि पहले शुरुआती 20 दिन का ही शेड्यूल जारी किया जाएगा। उन्होंने एएनआई को बताया,”हम पहले 20 दिन का शेड्यूल आईपीएल के लिए अगले दो-तीन दिन में जारी कर देंगे।” उन्होंने इसके बाद आईपीएल के शेड्यूल में देरी का कारण भी बताया है।
क्यों हो रही आईपीएल के शेड्यूल में देरी?
देखिए जहां एक तरफ मिडल ईस्ट में ईरान-इजरायल युद्ध के कारण तनाव है और एयर स्पेस भी बंद हैं। विमान सेवाएं बाधित हैं और विश्व कप के बाद भी वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका की टीमें अभी भारत में ही फंसी हैं। इसे आईपीएल के शेड्यूल में देरी का एक कारण बताया जा रहा था। मगर सैकिया ने भारत के राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीख का भी जिक्र किया।
देवजीत सैकिया ने कहा,”भारत के वह राज्य जहां चुनाव होने हैं उनकी तारीखों की जानकारी के बाद ही शेड्यूल जारी होगा।” दरअसल भारत में सबसे प्रमुख बंगाल के चुनाव होने हैं। कोलकाता में कई मुकाबले भी खेले जाएंगे। कोलकाता नाइट राइडर्स का यह होम ग्राउंड भी है। इस कारण भी आईपीएल के शेड्यूल में देरी की संभावना है।
गौरतलब है कि आईपीएल के शेड्यूल का इंतजार जारी है। वहीं आईपीएल की शुरुआती तारीख दो दिन आगे बढ़ा दी गई है। पहले आईपीएल 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होनी थी, लेकिन बाद में इसे दो दिन आगे बढ़ा दिया गया। अब नई डेट के मुताबिक 28 मार्च को इसकी शुरुआत होगी और 31 मई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ओपनिंग मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी में होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी की लीग में एंट्री, जानें किस फ्रेंचाइजी ने बनाया बैटिंग कोच
यह भी पढ़ें- ईरान-इजरायल युद्ध के कारण यह वनडे और टी20 सीरीज रद्द, IPL 2026 के शेड्यूल में भी क्या देरी की यही वजह?
