इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के 52वें मैच में यशस्वी जायसवाल का कप्तान के तौर पर डेब्यू हुआ। वह टी20 में पहली बार किसी टीम के कप्तान बने। हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण राजस्थान रॉयल्स के नियमित कप्तान रियान पराग को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में बाहर बैठना पड़ा। यशस्वी ने टॉस जीतने के बाद रियान पराग के न खेलने का कारण बताया। रियान को यह चोट पिछले मैच में लगी थी। राजस्थान का प्रदर्शन अच्छा रहा है, लेकिन पराग का व्यक्तिगत प्रदर्शन खराब रहा है। वह गलत कारणों वेपिंग की वजह से भी सुर्खियों में रहे हैं। इसके कारण आईपीएल ने उनका 25 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया था।
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के लिए राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11 में दो बदलाव हुए। शिरमोन हेटमायर और यश राज पुंजा की वापसी हुई। गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ। प्रसिद्ध कृष्णा को मानव सुथार की जगह मौका मिला। दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण है। यह मैच जीतने वाली टीम के 14 अंक हो जाएंगे। वह शीर्ष-2 में आ जाएगी और प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी संभावनाएं मजबूत हो जाएंगी। दोनों टीमों ने 10-10 मैच खेले हैं और 12-12 अंक हैं। राजस्थान चौथे और गुजरात पांचवें नंबर पर है।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI
यशस्वी जायसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: वैभव सूर्यवंशी, एडम मिल्ने, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, रवि बिश्नोई।
आईपीएल 2026 भुला देना चाहेंगे कुलदीप यादव
आईपीएल के एक सीजन में 277 बार स्पिनरों ने कम से कम 25 ओवर गेंदबाजी की है। कुलदीप यादव 10 से अधिक की इकॉनमी से रन देने वाले केवल दूसरे खिलाड़ी हैं। पूरी खबर पढ़ें।
