आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम सोमवार 30 मार्च से अपना अभियान शुरू करेगी। राजस्थान का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होगा। यह टीम युवा जरूर है लेकिन अगर खिलाड़ियों के टैलेंट के हिसाब से देखें तो सबसे ज्यादा बैलेंस भी नजर आ रही है। इस टीम के पास मजबूत टॉप ऑर्डर, बेहतरीन मध्यक्रम और शानदार गेंदबाजी मौजूद हैं। इसी को देखते हुए क्रिकबज के शो में हर्षा भोगले ने राजस्थान रॉयल्स के लिए अपनी सबसे खतरनाक प्लेइंग 11 चुनी है।
किस नंबर पर खेलेंगे पराग और हेटमायर?
इस प्लेइंग 11 में खास बात यह है कि उन्होंने कप्तान रियान पराग को टॉप 3 या टॉप 4 में नहीं पूरी तरह से मध्यक्रम में नंबर 5 पर खिलाने की सलाह दी है। वहीं दोनों ओपनर्स बाएं हाथ के हैं इसे देखते हुए हर्षा भोगले ने ध्रुव जुरेल को नंबर 3 और शिमरोन हेटमायर को नंबर 4 पर चुना है। गौरतलब है कि हेटमायर ने टी20 वर्ल्ड कप में भी वेस्टइंडीज के लिए टॉप ऑर्डर में ही शानदार प्रदर्शन किया था। यही कारण है कि उन्हें टॉप ऑर्डर में चुना गया है। इससे पहले पिछले सीजनों में वह राजस्थान के लिए निचले मध्यक्रम में खेलते थे।
राजस्थान रॉयल्स का बैलेंस शानदार
राजस्थान की टीम के पास बतौर ओपनर वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल हैं। उसके बाद ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा जैसे धाकड़ बल्लेबाज हैं। साथ ही दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए शुभम दुबे का भी बतौर इम्पैक्ट प्लेयर इस्तेमाल हो सकता है। इसके बाद गेंदबाजी में टीम के पास धाकड़ पेसर जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा मौजूद हैं।
वहीं स्पिन की जिम्मेदारी रवि बिश्नोई और रविंद्र जडेजा संभालेंगे। डोनोवन फरेरा और कप्तान रियान पराग भी पार्ट टाइम स्पिनर की भूमिका निभा सकते हैं। कुल मिलाकर यह टीम काफी हद तक हर विभाग में बैलेंस नजर आ रही है। बस एकमात्र चिंता है टीम के लिए युवा और गैर अनुभवी खिलाड़ी। कम अनुभव टीम के लिए चिंता बन सकता है, बाकी टैलेंट की कोई कमी नहीं है। यही राजस्थान रॉयल्स की ताकत और सबसे बड़ी कमजोरी भी है।
हर्षा भोगले ने RR के लिए बताई अपनी प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग (कप्तान), रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, नांद्रे बर्गर।
इम्पैक्ट प्लेयर: शुभम दुबे/युद्धवीर चरक।
यह भी पढ़ें- IPL 2026 के लीग मैचों का पूरा शेड्यूल जारी हो चुका है, 28 मार्च से 24 मई तक 70 मैच खेले जाएंगे
आईपीएल 2026 के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी हो गया है। दूसरे चरण में कुल 50 मुकाबले 13 अप्रैल से 24 मई तक खेले जाएंगे। इससे पहले शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल सामने आया था। अभी प्लेऑफ का शेड्यूल आना बाकी है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर व देखें पूरा शेड्यूल
